दो दिन बाद छोड़ा जाएगा नहरों में पानी

आगरा व गुरूग्राम नहर में बंद किया पानी दो दिन बाद छोड़ दिया जाएगा। यमुना में बाढ़ के दौरान मिट्टी आने के कारण नहरों का पानी बंद कर दिया था। मिट्टी जमने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 07:11 PM (IST)
दो दिन बाद छोड़ा 
जाएगा नहरों में पानी
दो दिन बाद छोड़ा जाएगा नहरों में पानी

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : आगरा व गुरुग्राम नहर में बंद किया गया पानी दो दिन बाद छोड़ दिया जाएगा। यमुना में बाढ़ के दौरान मिट्टी आने के कारण नहरों का पानी बंद कर दिया गया था। मिट्टी जमने से नहर की सफाई करना मुश्किल हो जाता है।

यमुना में बाढ़ आने पर आगरा व गुरुग्राम नहर का पानी ¨सचाई विभाग ने बंद कर दिया था। अब किसानों को धान की ¨सचाई के लिए ज्यादा पानी की जरूरत है। नहरों से ज्यादातर धान का रकबा भरा जाता है। नहरों में पानी न होने की वजह से किसान धान की फसल की ¨सचाई नहीं कर पा रहे थे। ¨सचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वीएस रावत ने बताया कि यमुना में बाढ़ के दौरान पानी में भारी मात्रा में मिट्टी आती है। अगर बाढ़ का पानी छोड़ दिया जाता, तो नहरों में मिट्टी भर जाती, जिसकी सफाई करना मुश्किल हो जाता है। नहर में मिट्टी न जमे इसलिए नहर का पानी बंद कर दिया था। अब जलस्तर घटने लगा है और पानी भी सामान्य होने लगा। पानी के सामान्य होने पर दो दिन बाद नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। बारिश होने के कारण अभी तक फसल की ¨सचाई लिए पानी की भी आवश्यकता नहीं थी।

chat bot
आपका साथी