राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कपिल ने जीता रजत

पंजाब के जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिग चैंपियनशिप में गांव कबूलपुर बांगर के खिलाड़ी कपिल लोहिया ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:06 PM (IST)
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 
कपिल ने जीता रजत
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कपिल ने जीता रजत

जासं, बल्लभगढ़: पंजाब के जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गांव कबूलपुर बांगर के खिलाड़ी कपिल लोहिया ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव में पहुंचने पर उनका ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

पंजाब के जालंधर में 27 से 31 मार्च तक चार दिवसीय राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें फरीदाबाद से खिलड़ियों ने भाग लिया। 57 किलोग्राम वर्ग में गांव कबूलपुर बांगर निवासी कपिल लोहिया ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 57 किलोग्राम वर्ग में विभिन्न राज्यों से 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में उन्होंने रजत पदक जीता। रजत पदक जीतने के बाद कपिल का गुजरात में होने वाली चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। इससे पहले कपिल जिला, राज्य व राष्ट्रीयस्तर पर 10 स्वर्ण, 10 रजत व 8 कांस्य पदक जीत चुके हैं। अब उनका उद्देश्य गुजरात में होने वाली चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। इसका श्रेय कोच संपद नंदा को देते हैं।

chat bot
आपका साथी