ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं को नुकसान

गेहूं और सब्जियों की फसल में रविवार की रात ओलावृष्टि के साथ हुई बरसात से काफी नुकसान है। सोमवार को कटाई का काम भी बाधित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 07:17 PM (IST)
ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं को नुकसान
ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं को नुकसान

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : रविवार की रात ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से गेहूं और सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सोमवार को कटाई का काम भी बाधित रहा। पूरे दिन उमस भरी गर्मी और आसमान में बादल छाए होने से किसान खासे चितित रहे।

गेहूं की फसल पूरी तरह से पक चुकी है और खेतों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। रविवार की रात को करीब 8.15 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज हवा भी चली। इस दौरान करीब 20 मिनट तक गांव मलेरना, जाजरू, सागरपुर, सुनपेड़, साहुपुरा, डीग में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। गेहूं पक जाने के कारण जमीन पर गिर गया। सब्जियों की फसलों में भी नुकसान हुआ है। फसल के खेतों में गिर जाने के कारण किसानों के लिए हारवेस्टर से निकालना मुश्किल होगा। किसानों को फसल की कटाई के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। मजदूर मिलेंगे वे ज्यादा अनाज लेंगे। सीधी खड़ी हुई फसल की कटाई का मजदूर पांच मन (एक मन-40 किलोग्राम) दो कुंतल गेहूं लेते हैं। अब मजदूर कम से कम छह मन गेहूं लेंगे। दो दिन तक कटाई का काम भी प्रभावित होगा। गांव में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है। अगले दो दिन तक कटाई का काम नहीं हो पाएगा। यदि कटाई करते हैं जो गेहूं की जड़ उखड़ती है।

-ईश्वर शर्मा, पन्हैड़ा खुर्द अभी भी मौसम में गर्मी बनी हुई है। उमस भरी गर्मी से अभी और मौसम खराब हो सकता है, जो फसल में नुकसान कर सकता है। अब तो एक महीने तक बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़नी चाहिए।

-नंदलाल मोहना रविवार को हुई ओलावृष्टि से सब्जियों में भी नुकसान हुआ है। पत्तेदार सब्जियां खराब हो गई हैं। खासतौर पर पत्ता गोभी, हरा धनिया, पुदीना, घीया, पेठा में नुकसान है।

-धर्मवीर, साहुपुरा रविवार की रात जिले में बल्लभगढ़ में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। अभी तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने ओलावृष्टि और हवा से गेहूं की फसल गिरने के बारे में शिकायत नहीं की है। योजना के तहत 48 घंटे के अंदर शिकायत कर सकते हैं।

-डॉ. अनिल कुमार, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारियों से कहा है। पटवारियों की रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

-त्रिलोक चंद, एसडीएम, बल्लभगढ़

chat bot
आपका साथी