फर्जी कंपनी बनाकर सौ से अधिक लोगों के करोड़ों हड़पे

फर्जी कंपनी बनाकर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। लोगों को बताया गया था कि कंपनी ऑनलाइन बिजनेस करती है। साथ ही उन्हें हर महीने मोटे मुनाफे का भी लालच दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 06:15 AM (IST)
फर्जी कंपनी बनाकर सौ से 
अधिक लोगों के करोड़ों हड़पे
फर्जी कंपनी बनाकर सौ से अधिक लोगों के करोड़ों हड़पे

जासं, फरीदाबाद : फर्जी कंपनी बनाकर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। लोगों को बताया गया था कि कंपनी ऑनलाइन बिजनेस करती है। साथ ही उन्हें हर महीने मोटे मुनाफे का भी लालच दिया गया। 97 लोगों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ इंट्रेस्ट ऑफ डिपोजिटर्स इन फाइनेंशियल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट व धोखाधाड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नामजदों में सेक्टर-28 निवासी आशुतोष सिंह, रंजीत सिंह, उमेश सिंह, कुंदन, प्रियंका, पूनम, अर्चना, श्यामजीत यादव, रमेश वर्मा, शिवकुमार के नाम शामिल हैं। मुख्य आरोपित आशुतोष सिंह है, बाकी उसके रिश्तेदार हैं या उसके साथ काम करने वाले लोग हैं। गांव तिलपत निवासी महेश कुमार सहित 97 लोगों ने बताया है कि आरोपितों ने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी डिजिटल पोर्टल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में घरेलू और इलेक्ट्रोनिक्स सामान खरीद-फरोख्त का काम करती है। सभी लोगों को कहा गया कि वे कंपनी में रुपये निवेश कर बिजनेस सहयोगी बन सकते हैं। साथ ही हर महीने अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। लोग उनकी बातों में आते चले गए। मुनाफे के लालच में लोगों ने अपनी जमा पूंजी फर्जी कंपनी में निवेश कर दी। लोगों ने 50 हजार रुपये से 50 लाख तक निवेश किए। बाद में उन्हें किसी तरह का मुनाफा नहीं मिला। साथ ही रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी