पुलिस हिरासत से साथी को छुड़ाकर ले जाने वाले दो भगौड़े गिरफ्तार

पुलिस हिरासत से अपराधी छुड़ाकर ले जाने वाले दो भगौड़े गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:15 AM (IST)
पुलिस हिरासत से साथी को छुड़ाकर ले जाने वाले दो भगौड़े गिरफ्तार
पुलिस हिरासत से साथी को छुड़ाकर ले जाने वाले दो भगौड़े गिरफ्तार

जासं, फरीदाबाद : सेक्टर-48 अपराध शाखा ने पुलिस हिरासत से अपराधी छुड़ाकर ले जाने वाले दो भगौड़े को गिरफ्तार कर लिया है। शाखा के प्रभारी अनिल कुमार प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 व उनकी टीम ने रोहता पट्टी होडल निवासी पवन उर्फ पन्नू और महेंद्र को होडल से गिरफ्तार किया। इन दोनों के खिलाफ 26 अगस्त 2017 को कोतवाली थाने में दो मामले दर्ज हैं। रब्बो के खिलाफ होडल के थाने में कई मामले दर्ज हैं। अस्पताल से ले गए थे साथी बदमाश को छुड़ाकर

प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार 2017 में होडल का नामी बदमाश रब्बो होडल से यहां एस्कॉर्टस फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उसके साथ पुलिस भी थी। इस दौरान पवन और महेंद्र यहां आ गए और पुलिस कस्टडी से रब्बो को भगा ले गए। इसके बाद से दोनों आरोपित कई साल से छिपे हुए थे। अदालत से इन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित होडल में है। इसलिए वहां रेड कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत के लिए नीमका जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी