सिरफिरे युवक ने महिला पर किए चाकू से वार

जासं, फरीदाबाद: एक सिरफिरे युवक ने डबुआ कॉलोनी में रहने वाली महिला पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना सोमवार रात की है। डबुआ थाने में शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डबुआ कालोनी निवासी एक महिला के साथ कंपनी में एक युवक भी काम करता था। वह अक्सर उसे परेशान किया करता था। इस वजह से दुखी होकर महिला ने कंपनी छोड़ दी और कहीं और जॉब करने लगी। लेकिन युवक महिला को लगातार परेशान करता था। सोमवार शाम जब महिला जॉब से वापस आ रही थी तो आरोपित युवक ने उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने चाकू से महिला पर हमला बोल दिया। करीब 6-7 वार करने के बाद वह फरार हो गया। महिला को बीके अस्पताल ले जाया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है। ---

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:21 PM (IST)
सिरफिरे युवक ने महिला 
पर किए चाकू से वार
सिरफिरे युवक ने महिला पर किए चाकू से वार

जासं, फरीदाबाद: एक सिरफिरे युवक ने डबुआ कॉलोनी में रहने वाली महिला पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना सोमवार रात की है। डबुआ थाने में शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डबुआ कालोनी निवासी एक महिला के साथ कंपनी में एक युवक भी काम करता था। वह अक्सर उसे परेशान किया करता था। इस वजह से दुखी होकर महिला ने कंपनी छोड़ दी और कहीं और जॉब करने लगी। लेकिन युवक महिला को लगातार परेशान करता था। सोमवार शाम जब महिला जॉब से वापस आ रही थी तो आरोपित युवक ने उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने चाकू से महिला पर हमला बोल दिया। करीब 6-7 वार करने के बाद वह फरार हो गया। महिला को बीके अस्पताल ले जाया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी