गंभीर बीमारी से पीड़ित संक्रमितों पर स्वास्थ्य विभाग रखेगा निगरानी

जिला स्वास्थ्य विभाग अब होम आइसोलेशन में रहने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु व गंभीर बीमारियों से पीड़ित संक्रमितों पर विशेष निगरानी रखेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 06:15 PM (IST)
गंभीर बीमारी से पीड़ित संक्रमितों पर स्वास्थ्य विभाग रखेगा निगरानी
गंभीर बीमारी से पीड़ित संक्रमितों पर स्वास्थ्य विभाग रखेगा निगरानी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिला स्वास्थ्य विभाग अब होम आइसोलेशन में रहने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु व गंभीर बीमारियों से पीड़ित संक्रमितों पर विशेष निगरानी रखेगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ऐसे संक्रमितों के संपर्क में रहेंगे और स्थिति बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएंगे।

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले गंभीर बीमारियों के मरीजों की मौत हो रही है। चार दिन से संक्रमितों की मृत्यु हो रही है। इनमें हृदय, कैंसर, गुर्दे, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अस्थमा के मरीज अधिक शामिल है। मृत्यु के आंकड़ों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों एवं 50 वर्ष से अधिक आयु वाले संक्रमितों की सूची तैयार की जा रही है और उनसे स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन फोन पर स्वास्थ्य के बारे में पूछेगी। यदि कोई संक्रमित अस्वस्थ बताता है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके अलावा टीम संक्रमित को चिकित्सकीय परामर्श भी दिलवाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय गुप्ता ने बताया कि हमने ऐसे मरीजों की सूची तैयार की है। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। वह प्रतिदिन संक्रमितों की जानकारी लेकर हमें अपडेट करेंगे।

chat bot
आपका साथी