कांग्रेस प्रदेश महिला सचिव के बेटे पर जानलेवा हमला

जासं, फरीदाबाद: कांग्रेस की प्रदेश सचिव सेक्टर-23 निवासी शशि शर्मा के 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 09:06 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश महिला सचिव के बेटे पर जानलेवा हमला
कांग्रेस प्रदेश महिला सचिव के बेटे पर जानलेवा हमला

जासं, फरीदाबाद: कांग्रेस की प्रदेश सचिव सेक्टर-23 निवासी शशि शर्मा के 18 वर्षीय बेटे सचिन पर सेक्टर-24 में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। कंधे के पास उसे किसी अज्ञात हथियार से घायल किया गया है। परिजनों का कहना है कि उसे गोली मारी गई है, मगर डॉक्टरों ने अभी गोली मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम जांच के बाद बताएगी कि उसे गोली मारी गई या नहीं। सचिन 10वीं कक्षा का छात्र है। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सचिन के परिजनों का आरोप है कि सचिन ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई थी। इससे नाराज एक पार्षद के इशारे पर 15 लोगों ने सचिन के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। उसे दो गोली मारी गई। मुजेसर थाना प्रभारी राजेंद्र ¨सह ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है, कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता।

chat bot
आपका साथी