भारी संख्या रैली में पहुंचे कार्यकर्ता: डॉ. तंवर

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने 29 अप्रैल को दिल्ली के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 09:00 PM (IST)
भारी संख्या रैली में पहुंचे 
कार्यकर्ता: डॉ. तंवर
भारी संख्या रैली में पहुंचे कार्यकर्ता: डॉ. तंवर

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'जनाक्रोश रैली' को टीम राहुल की रैली बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी पार्टी हित में संगठित होकर झंडा-जुलूस के साथ दिल्ली कूच करें। रैली में न किसी रंग की कोई पगड़ी होंगी और न ही कोई विशेष पहचान होगी, केवल और केवल कांग्रेस के झंडे ही सब तरफ नजर आएंगे।

डॉ.तंवर फरीदाबाद-पलवल जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर-11 में उन्होंने कहा कि इस बार रैली में कार्यकर्ताओं को पार्टी की शक्ति दिखानी है, पगड़ी की नहीं। आलाकमान का भी यही स्पष्ट संदेश है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है, आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना भी मुश्किल हो रहा है। भाजपा सरकार ने चार वर्षों के दौरान केवल जुमले सुनाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है, अब लोग देश व प्रदेश में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।

इस मौके पर फरीदाबाद प्रभारी मोहम्मद बिलाल, पूर्व मंत्री ए.सी. चौधरी, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश महासचिव राजकुमार तेवतिया, प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर, सुमित गौड़, अन्य कांग्रेस नेताओं में पं.राजेंद्र शर्मा, राकेश भड़ाना, ज्ञानचंद आहूजा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, परमजीत गुलाटी, डॉ.एस.एल. शर्मा, नेत्रपाल अधाना, धर्मदेव आर्य, संजय सोलंकी, संजय सैफी, सीमा जैन, सीमा रावत, सुनीता फागना, इंद्र दलाल, राजीव लांबा, शकील अहमद, राजेश तेवतिया, नरेश गोदारा, नीरज गुप्ता, अनीशपाल, राजेश आर्य, रेनू चौहान, अशोक रावल, महेंद्र शर्मा, ¨रकू चंदीला, बिजेंद्र कबीरा, लुकमान खान, इमरान खान, केसी शर्मा, बदन ¨सह, प्रेम ¨सह सरपंच, श्रवन तेवतिया, जुल्फिकार खान, दानिश खान, विकास कौशिक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी