जिले के मुक्केबाजों ने आठ पदक जीते

हैदराबाद में संपन्न हुई डीएवी नेशनल गेम्स में जिले के मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण सहित आठ पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 04:32 PM (IST)
जिले के मुक्केबाजों 
ने आठ पदक जीते
जिले के मुक्केबाजों ने आठ पदक जीते

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हैदराबाद  में संपन्न हुई डीएवी नेशनल गेम्स में जिले के मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण सहित आठ पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। यह सभी मुक्केबाज केएल मेहता दयानंद स्कूल सेक्टर-10 में स्थित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

46 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के अंशुल सरोहा ने स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल एनटीपीसी के छात्र करण सिंह सेन  और डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ के छात्र दीपांशु ने 64-69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर मुक्का लगाया। इनके अलावा 69-75 किलोग्राम वर्ग में अंकित यादव  ने, 75-81 किलोग्राम भार वर्ग में पलवल के आकाश ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 56 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल एनटीपीसी गौतम भारद्वाज और 91  किलोग्राम वर्ग में बल्लभगढ़ के जतिन ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 60-64 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। मुक्केबाजी प्रशिक्षक राजीव गोदारा एवं अर्जुन अवॉर्डी जय भगवान ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुक्केबाजों की सफलता में अनिल व मुकेश का अहम योगदान है। केएल महता दयानंद शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता तथा स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन दहिया  ने भी शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी