युवा वकीलों को 200 कानून की किताबें दी

जिला बार में एक बार फिर युवा वकीलों को 200 कानून की किताबें निश्शुल्क दी गई। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एलएन पाराशर इससे पहले भी कई बार कानून की किताबें बांट चुके हैं। इन किताबों में सेंट्रल सिविल क्रिमिनल और लोकल एवं स्पेशल कानून की किताबें शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:35 AM (IST)
युवा वकीलों को 200 
कानून की किताबें दी
युवा वकीलों को 200 कानून की किताबें दी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: जिला बार में युवा वकीलों को 200 कानून की किताबें नि:शुल्क दी गई। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एलएन पाराशर इससे पहले भी कई बार कानून की किताबें बांट चुके हैं। इन किताबों में सेंट्रल सिविल, क्रिमिनल और लोकल एवं स्पेशल कानून की किताबें शामिल हैं।

वकील पाराशर ने बताया किताबें 2019 तक के लेटेस्ट कानून के बारे में जानकारी वाली हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक और किताब भी युवा वकीलों को दी गई है, जिसका नाम भूमि रिकॉर्ड व राजस्व कानून है। इस किताब में कई खास जानकारियां दी गई हैं। पाराशर के अनुसार वह चाहते हैं कि युवा वकील जज बनने की तैयारी जोर-शोर से करें। उनके लिए नि:शुल्क कोचिग क्लास कई महीने से चल रही हैं, जिसमे कई पूर्व जज और वरिष्ठ वकील युवाओं को ट्रेनिग दे रहे हैं। इस सेंटर में युवाओं को अंग्रेजी की ट्रेनिग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी वकील से न कभी कोई शुल्क लिया गया है न लिया जाएगा और आगे भी ये कोचिग सेंटर जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी