गमछा किलर ¨रकू ने भी की थी कई हत्याएं

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पलवल में पूर्व फौजी नरेश द्वारा एक के बाद एक छह लोगों को र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jan 2018 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jan 2018 07:53 PM (IST)
गमछा किलर ¨रकू ने  
भी की थी कई हत्याएं
गमछा किलर ¨रकू ने भी की थी कई हत्याएं

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पलवल में पूर्व फौजी नरेश द्वारा एक के बाद एक छह लोगों को रॉड से मौत के घाट उतारने की घटना ने साल 2014 में सामने आए सीरियल किलर ¨रकू की याद ताजा कर दी है। उसने एक के बाद एक पांच हत्याएं की थीं। दोनों मामलों में बस फर्क इतना है कि नरेश की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे साइको किलर कहा जा रहा है, वहीं ¨रकू की मानसिक हालत ठीक थी। उसने लूटपाट के उद्देश्य से तीन महीने में पांच हत्याएं कीं, उसे सीरियल किलर कहा गया।

इसके अलावा पुलिस ने ¨रकू को 24 सितंबर 2014 को सेक्टर-7 निवासी आदित्य की हत्या के मामले में भी आरोपी बनाया था। आदित्य की गला घोंटकर हत्या के बाद शव एनआइटी-4 में भूजल भवन में फेंका गया था। पुलिस ने दिल्ली करावल नगर निवासी दीपक उर्फ दीपू, दीपक उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया था। ¨रकू को 8 जनवरी 2015 को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने 7 जून 2017 को ¨रकू और दीपक उर्फ सन्नी को इस मुकदमे में बरी कर दिया और दीपक उर्फ दीपू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाकी मुकदमों में ट्रायल चल रहा है।

हर वारदात के लिए नया गमछा इस्तेमाल करता था: मूलरूप से गांव भतौली बदायूं निवासी 28 वर्षीय ¨रकू यहां रिक्शा चलाता था। वह नशे की लत पूरी करने के लिए रिक्शे में बैठे लोगों की हत्या कर उनसे रुपये लूट लेता था। सभी वारदातें उसने अपने गमछे से सवारियों की गला घोंटकर की थीं। गमछे को वह सवारियों के गले में ही पड़ा छोड़ देता था। दूसरी वारदात के लिए नया गमछा खरीदता था। उसे गमछा किलर नाम भी दिया गया था। जब तीन महीने के दौरान शहर में एक के बाद एक पांच शव पुलिस को मिले तो पुलिस ने मामले की गहनता से तफ्तीश की। तभी पुलिस को दो लोग मिले जोकि ¨रकू के चंगुल से बच निकले थे। पुलिस ने उनकी सहायता से ¨रकू को गिरफ्तार किया था।

साल 2014 में इन वारदातों को दिया था अंजाम

5 अक्टूबर : नेहरू कॉलोनी निवासी राममूर्ति की हत्या कर शव को एनआइटी-4 में फेंका।

18 अक्टूबर : दिल्ली अशोक नगर निवासी 28 वर्षीय टेक्नीशियन तारिक नसीम की गला घोंटकर हत्या कर शव को बड़खल पुल के नीचे फेंका।

4 नवंबर : अज्ञात युवक की हत्या कर शव सेक्टर-19 के सामने निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंका गया।

5 नवंबर : फतेहाबाद निवासी 60 वर्षीय सतीश की गमछे से गला घोंटकर शव एनआइटी-5 में बांके बिहारी मंदिर के पास फेंका।

31 दिसंबर : यूपी हाथरस के विष्णुदास गांव निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र की हत्या कर शव को सेक्टर-29 में पेट्रोल पंप के नजदीक फेंका गया।

chat bot
आपका साथी