महिलाओं ने सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए मंगल गीत गाए व किया सत्संग

सूर्य ग्रहण के मद्देनजर ढिगावा मंडी कस्बे व आस-पास के गांव में महिलाओं ने लोक परंपराओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए मंगल गीत गाए सत्संग किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 06:21 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:21 AM (IST)
महिलाओं ने सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए मंगल गीत गाए व किया सत्संग
महिलाओं ने सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए मंगल गीत गाए व किया सत्संग

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : रविवार को हुए सूर्य ग्रहण के मद्देनजर ढिगावा मंडी कस्बे व आस-पास के गांव में महिलाओं ने लोक परंपराओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए मंगल गीत गाए, सत्संग किया।

महिलाओं के अनुसार यह एक पारंपरिक रीत व मान्यता है कि सूर्यग्रहण कहीं ना कहीं घर-परिवार में अशांति लाता है। अनेक प्रकार के दुष्प्रभाव छोड़ जाता है। इसको दूर करने के लिए महिलाएं एकजुट होकर मंगल गीत गाती हैं। सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए सत्संग का आयोजन करती हैं।

स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि क्षेत्र के आसपास की महिलाओं ने सूर्य ग्रहण के पश्चात वह भगवान के सम्मुख पूजा विधि-विधान से करती हैं। सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए अपने घर-परिवार में सुख-शांति के लिए भगवान से मंगल कामनाएं करती हैं।

chat bot
आपका साथी