दो मरीजों ने तोड़ा दम, छह नए संक्रमित भी मिले

कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 07:50 PM (IST)
दो मरीजों ने तोड़ा दम, छह नए संक्रमित भी मिले
दो मरीजों ने तोड़ा दम, छह नए संक्रमित भी मिले

जागरण संवाददाता, भिवानी : कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। उसी दिशा में काम करते हुए लोग ठीक होकर घर लौट रहे हैं। साथ ही नए मरीज भी मिले हैं लेकिन वह ठीक होने वालों की संख्या के हिसाब से कम हैं। वीरवार को भी जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मिले तो आठ स्वस्थ भी हुए। जिले में वीरवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रशासन की तरफ से एक्टिव केस को कम करने के साथ तीसरी लहर को लेकर तैयारी की जा रही है।

कोरोना संक्रमण तेजी से घट रहा है। उसका परिणाम है कि अब जिले में 20 एक्टिव केस बचे हैं। इसमें आठ शहर में तो 12 केस ग्रामीण क्षेत्र में बचे हुए हैं। इन केसों को खत्म करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। प्रशासन की तरफ से हर रोज कोरोना एक्टिव केस के मरीजों से बातचीत की जा रही है। उनको दवाई पहुंचाई जा रही है। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के साथ उनके सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि लोगों को बीमारी से बचा सके। दो लोगों की हुई मौत

मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले में वीरवार को दो लोगों की मौत हो गई। इससे आंकड़ा जिले में 649 पहुंच गया है। मौत का आंकड़ा करने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास चल रहे हैं। 862 लोगों के लिए गए सैंपल

जिले में लोगों के तेजी से सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें 862 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट जल्द आएगी। इसी प्रकार जिले के 460 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी हैं। उसको भी जल्द से जल्दी जारी करने के प्रयास चल रहे है। बाक्स.

कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए प्रयास चल रहे हैं। इसके साथ ही तीसरी लहर से बचने की तैयारी की जा रही हैं। अभी तेजी से केस घटे हैं। जिला कोरोना मुक्त हो इसका प्रयास है।

- डा. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, भिवानी।

chat bot
आपका साथी