आपसी विवाद में महिला सहित तीन घायल

- घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ में किया रेफर जागरण संवाददाता, चरखी दादरी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 12:39 AM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 12:39 AM (IST)
आपसी विवाद में महिला सहित तीन घायल
आपसी विवाद में महिला सहित तीन घायल

- घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ में किया रेफर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव रानीला में छह से अधिक लोगों ने एक महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए है। जिन्हें भिवानी रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में गांव रानीला निवासी मदन ने बताया कि गांव रानीला में उसकी फर्नीचर की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात को वह अपनी दुकान पर ही काम कर रहा था। इसी समय उसकी दुकान के बाहर ही उसके सगे भाई सतबीर की गांव के ही एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। इस दौरान दूसरे व्यक्ति ने उसके भाई को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारते ही दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग वहां पर आ गए। उन्होंने आते ही उस पर कुल्हाड़ी, लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। मदन ने बताया कि हमला करने वालों में दूसरे पक्ष की महिलाएं भी शामिल थी।

पीड़ित ने बताया कि वहां से कुछ दूरी पर स्थित दुकान में उसका बड़ा भाई भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके बड़े भाई पर भी सरिया व लाठी से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। बाद में अन्य लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कस्बा बौंद कलां स्थित सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

वहीं, इस घटना में दूसरे पक्ष के भी चार लोग घायल हुए है। इन चारों को बौंद कलां सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल हुए लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी