हिसार के बाल सुधार गृह से भाग कर तीन आरोपित रूके थे भिवानी, बचने के लिए कर रहे मजदूरी

जागरण संवाददाता भिवानी हिसार के बाल सुधार गृह से भागे हुए तीन आरोपित भिवानी में अपने दा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:12 AM (IST)
हिसार के बाल सुधार गृह से भाग कर तीन आरोपित रूके थे भिवानी, बचने के लिए कर रहे मजदूरी
हिसार के बाल सुधार गृह से भाग कर तीन आरोपित रूके थे भिवानी, बचने के लिए कर रहे मजदूरी

जागरण संवाददाता, भिवानी : हिसार के बाल सुधार गृह से भागे हुए तीन आरोपित भिवानी में अपने दोस्तों के पास रूके थे। यहां वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में मजदूरी करनी शुरू कर दी थी। पैसे की जरूरत पड़ने पर अपराधियों ने भिवानी में वारदात को अंजाम भी दिया। सात दिसंबर को हुई भगवती ड्राइ फ्रूट्स के व्यापारी कमल से डेढ़ लाख रुपये लूटने के मामले में एक दिल्ली का बाल अपराधी शामिल था। घटना में पकड़े गए दो आरोपितों के हाथ आने के बाद यह राज खुले हैं।

पुलिस के अनुसार हिसार बाल सुधार गृह से 12 अक्टूबर को फरार होने वालों की तलाश में जांच चल रही है। इस मामले में काफी आरोपित पकड़े जा चुके हैं। बाल सुधार गृह से भागे आरोपितों को पकड़ने के लिए हर जगह उनकी पहचान के लिए जानकारी भेजी गई है।

भिवानी की सीआइए-2 ने एक मामले में दो आरोपित हालुवास निवासी राम और संदीप को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में सामने आया कि बाल सुधार गृह से भागने के बाद तीन आरोपित भिवानी आकर रूके थे। इन दोनों आरोपितों के पास दो आरोपित रूके, जिसमें एक दिल्ली और एक झज्जर का निवासी था। बाद में झज्जर का आरोपित कुछ दिन रहने के बाद चला गया था। लेकिन दिल्ली का आरोपित इनके पास दो दिन रूका था। पैसों की कमी के चलते वह आरोपित अपने इन साथियों के साथ रेवाड़ी के धारूहेड़ा जाकर एक फैक्ट्री में काम करने लगा। वहीं पर वह किराये का मकान का रहने लगे। उनकी तरफ से किसी को अपनी पहचान नहीं बताई गई। आरोपित वहां पर मजदूरी करते थे। नहीं लिया जाता कोई प्रूफ

पुलिस जांच में सामने आया कि धारूहेड़ा में किराये पर मकान देने वाले लोगों से कोई प्रूफ नहीं लेते हैं। यदि किसी से लिया तो उसके साथ कितने लोग रह रहे है यह किसी को नहीं पता होता। जांच में सामने आया कि भागे हुए आरोपित भी उसी तरह छिपते रहे। अभी उसकी तलाश कर रहे हैं। बाल सुधार गृह में हुई थी दोस्ती

पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी की लूट में फरार आरोपित की दोस्ती हालुवास निवासी राम से बाल सुधार गृह में दोस्ती हुई थी। वह उसके साथ पहले बाल सुधार गृह में था। दोस्ती के कारण ही वह भिवानी उसके साथ रहने के लिए आ गया था। भिवानी के एक मामले में दो आरोपितों को पकड़ा है। उसमें हिसार के बाल सुधार गृह से भागे आरोपित का नाम सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके अलावा अक्टूबर में भागकर यहां तीन आरोपित छीपे थे। उसमें एक को पहले टीम ने पकड़ा था, बाकी दो की तलाश जारी है।

- श्रीभगवान, इंचार्ज, सीआइए-दो

chat bot
आपका साथी