जमीन नाम न करने और पैसे न देने पर इकलौते बेटे ने मां को डंडों से बेहरमी से पीटा

भिवानी जमीन बेटे के नाम ना किए जाने व नकद पैसे ना दिए जाने पर अध्यापिका पर जानलेवा हमला कर दिया। अध्यापिका को उसके बेटे ने डंडे से हमला कर बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। महिला का उसके देवरों ने बीच बचाव कर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला को वहां से पीजीआइ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गय है। सदर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपित बेटे को तलाश किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:26 AM (IST)
जमीन नाम न करने और पैसे न देने पर इकलौते बेटे ने मां को डंडों से बेहरमी से पीटा
जमीन नाम न करने और पैसे न देने पर इकलौते बेटे ने मां को डंडों से बेहरमी से पीटा

जागरण संवाददाता, भिवानी : जमीन बेटे के नाम न किए जाने व नकद पैसे न दिए जाने पर अध्यापिका पर जानलेवा हमला कर दिया। अध्यापिका को उसके बेटे ने डंडे से हमला कर बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। महिला का उसके देवरों ने बीच बचाव कर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला को वहां से पीजीआइ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपित बेटे को तलाश किया जा रहा है।

गांव धनाना निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद कार्यरत है। उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बेटी ममता की शादी कर दी है। बेटा मनोज उसके पास ही रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि मनोज आवारा का हैं। वह उस पर लगातार जमीन अपने नाम करवाने का दबाव डाल रहा है। साथ ही नकद पैसों की मांग कर रहा है। उसने बताया कि शनिवार शाम वह अपने घर पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसका बेटा आया। उसने जमीन उसके नाम करने की बात कही। जमीन उसके नाम करने से साफ इंकार करने पर उसने पास में ही पड़ा डंडा उठा लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान उसने हाथ व पैर पर डंडों से बुरी तरह से पीटने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका देवर जयभगवान आया। उसने उसका बीच बचाव किया। उसने उसके सामने ही कहा कि इस बार तो बच गई है, लेकिन आगे तुझे जिदा नहीं छोडूंगा। घायल महिला को उसके देवर ने ही सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर मुंढाल पुलिस चौकी टीम महिला के पास पहुंची। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके लड़के मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी