रोडवेज की राज्यव्यापी हड़ताल के छठे दिन 14 सरकारी और 53 प्राइवेट बसें रूटों पर दौड़ी

जागरण टीम भिवानी : रोडवेज की राज्यव्यापी हड़ताल के छठे दिन भिवानी डिपो और तोशाम सब डि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 12:48 AM (IST)
रोडवेज की राज्यव्यापी हड़ताल के छठे दिन 14 सरकारी और 53 प्राइवेट बसें रूटों पर दौड़ी
रोडवेज की राज्यव्यापी हड़ताल के छठे दिन 14 सरकारी और 53 प्राइवेट बसें रूटों पर दौड़ी

जागरण टीम भिवानी : रोडवेज की राज्यव्यापी हड़ताल के छठे दिन भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो की 14 सरकारी और 53 प्राइवेट बसें चली। लोहारू सब डिपो में पांच प्राइवेट बसें चली। तोशाम और लोहारू में सरकारी बस कोई भी नहीं चली। परिवहन बेड़े में 720 प्राइवेट बसें शामिल नहीं होने देने को लेकर विरोध छठे दिन भी जारी रहा। यात्रियों को प्राइवेट बसों का ही सहारा लेना पड़ा। कुल 750 चालक और परिचालकों में से 258 चालक और 249 परिचालक हड़ताल पर रहे। उधर कर्मचारियों और विभिन्न कर्मचारी और गैर कर्मचारी संगठनों ने सांसद धर्मबीर ¨सह के आवास का घेराव किया और नारेबाजी कर ज्ञापन भी सौंपा।

रविवार को भी रोडवेज का चक्का जाम जारी रहा। प्रशासन ने रोडवेज सेवा बहाल रखने के लिए प्राइवेट बसों का सहारा लिया वहीं सरकारी बसों को भी उनके रूटों पर चलाने का प्रयास किया। रोडवेज कर्मचारी और जन संगठन नेहरू पार्क से शहर के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन करते हुए सांसद धर्मबीर ¨सह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों और जन संगठनों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की अगवाई

तालमेल कमेटी के राज्य वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र दिनोद, जिला अध्यक्ष राजकुमार दलाल, अजय शर्मा, कामरेड ओमप्रकाश, रामोतार खोरड़ा मा. शेर ¨सह, पवन सरपंच कितलाना, रामनिवास शर्मा आदि कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोडवेज की हड़ताल जायज है और प्राइवेट 720 बसें परिवहन बेड़े में शामिल नहीं की जानी चाहिए। सरकार की यह मंशा किसी भी हालत में पूरी नहीं होने दी जाएगी। हड़ताल की भिवानी डिपो में यह रही पोजीशन भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो में कुल बसें 171

विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसें चली 14

विभिन्न रूटों पर प्राइवेट बसें चली 53

भिवानी डिपो ओर तोशाम सब डिपो में चालक परिचालक 750

भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो के हड़ताल पर रहे चालक 258

भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो में हड़ताल पर रहे परिचालक 249 गंतव्य तक जाने के लिए भटकते रहे यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए यात्री दिनभर भटकते रहे। भिवानी बस अड्डा पर पहुंचे यात्री राकेश और सतीश ने कहा कि यह हड़ताल न जाने कब खत्म होगी। हम तो परेशान हो लिए। महिला सुनीता और सरोज ने बताया कि उनको तो रोहतक जाना था। न प्राइवेट बस मिल रही है और न ही सरकारी। एक घंटे से ज्यादा समय से बसों का इंतजार कर रहे हैं। रोडवेज की सुचारु व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास : डीआइ भिवानी और तोशाम सब डिपो में रोडवेज की हड़ताल के बाद भी यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। जन सेवा के लिए कर्मचारियों को भी चाहिए कि वे सहयोग बनाए रखें।

जयकिशन, डीआइ

भिवानी डिपो।

chat bot
आपका साथी