प्रोत्साहित करने वाली है खेल नीति, सुविधाएं और बढ़ें तो बात बने

खेल नीति खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली है। इसके तहत कुछ सुविधाएं और बढ़ा दी जाएं तो यह और ज्यादा पदक दिलाने में सहायक होगी। ओलंपिक से पहले अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये देने का फैसला सराहनीय है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 08:03 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 08:03 AM (IST)
प्रोत्साहित करने वाली है खेल नीति, सुविधाएं और बढ़ें तो बात बने
प्रोत्साहित करने वाली है खेल नीति, सुविधाएं और बढ़ें तो बात बने

जागरण संवाददाता, भिवानी : खेल नीति खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली है। इसके तहत कुछ सुविधाएं और बढ़ा दी जाएं तो यह और ज्यादा पदक दिलाने में सहायक होगी। ओलंपिक से पहले अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये देने का फैसला सराहनीय है। इस नीति के तहत नकद इनाम राशि ब्लाक और जिला स्तर पर जारी होने के अलावा प्रतियोगिताओं की संख्या भी बढ़ाई जाए तो यह ज्यादा अच्छा निर्णय होगा। दैनिक जागरण ने खेल दिवस पर खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ियों से विशेष बातचीत की। उन्होंने खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि इसमें थोड़ा और सुधार कर दिया जाए तो यह नीति बहुत ही अच्छी खेल नीति होगी। सुधार की गुंजाइश पर मंथन किया जाना चाहिए। खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा हो

खिलाड़ियों के लिए आवासीय स्कीम दी जाएं तो इसके परिणाम और ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। ज्यादा नहीं तो जिला स्तर पर इस तरह का कदम बहुत ही अच्छा होगा। जहां तक खिलाड़ियों को इनाम की बात है राज्य स्तर पर विजेताओं में प्रथम को 1800, द्वितीय को 1500 रुपये और तृतीय को 1200 रुपये इनामी राशि मिलती है। इसे बढ़ाकर कम से कम पांच हजार रुपये किया जाए। खेल महाकुंभ में पहले अंडर 14, 17 और ओपन वर्ग शामिल होते थे। अब केवल सीनियर वर्ग को ही इसमें शामिल किया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों को शामिल किया जाए। प्रतियोगिताओं की संख्या भी बढ़ाई जाए तो इसके परिणाम अच्छे आएंगे। खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

- विरेंद्र सिंह, हॉकी कोच डाइटीशियन और फुल बॉडी चेकअप की सुविधा दी जाए

पहलवान कड़ी मेहनत करते हैं। देश के लिए पदक भी जीत रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए डाइटीशियन की सुविधा दी जाए। इसके अलावा महीने में कम से कम एक बार फुल बॉडी चेकअप कराया जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से सुविधा दी जाए। यह सब होगा तो पहलवान अपने स्टेमिना में सुधार कर सकेगा। अभ्यास और बेहतर कर सकेगा। पदक जीतने की होड़ में तेजी से आगे बढ़ सकेगा। पहलवानों की डाइट भी बढ़ाई जाए। जिम की सुविधा भी दी जाए।

- मोहित, अंतरराष्ट्रीय पहलवान हमारी खेल नीति बहुत ही शानदार

हमारी खेल नीति बहुत ही शानदार है। ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये देने का निर्णय तो बहुत ही अच्छा है। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा। वे अभ्यास को और अच्छी तरह से कर सकेंगे। मैं तो इतना कहूंगा कि खेल नीति तो बेहतर ही है सभी माता पिता को अपने बच्चों को खेलों से जोड़ना चाहिए। शिक्षा जरूरी है उतना ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल भी जरूरी है। माता पिता ओर गुरुजनों को खेलों पर विशेष फोकस करना चाहिए।

- विकासकृष्ण यादव, अर्जुन अवार्डी बॉक्सर खेल ही हैं जो जीवन को स्वस्थ्य बनाते हैं। जहां तक खेल नीति की बात है अच्छी है। खिलाड़ियों को इससे खूब प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्य स्तर पर इनामी राशि बढ़े तो निचले स्तर पर भी इसे शुरू किया जाए। स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, खेल परिसर सब बनाएं गए हैं। इनमें सुविधा बढ़ा कर और ग्रामीणों को साथ लेकर सुधार की गुंजाइश बहुत है। बस प्रबुद्ध लोगों और सामाजिक संगठनों को मोटिवेट करके बहुत सुधार किया जा सकता है। ऐसी संस्थाएं और संगठन, प्रबुद्ध लोग मिल जाएंगे जो इन जगहों या कुछ हिस्से को गोद लेकर अच्छे से डेवलेप कर सकते हैं। इस तरह के सार्थक कदम भी उठाए जाने चाहिए।

- शिवानी, जूनियर नेशनल हॉकी खिलाड़ी

chat bot
आपका साथी