खेल प्रतिभा निखारने को 3.50 करोड़ से स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान

खेलों की दुनिया में हरियाणा की पहचान और मजबूत हो इसके लिए नींव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:30 AM (IST)
खेल प्रतिभा निखारने को 3.50 करोड़ से स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान
खेल प्रतिभा निखारने को 3.50 करोड़ से स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान

सुरेश मेहरा, भिवानी : खेलों की दुनिया में हरियाणा की पहचान और मजबूत हो इसके लिए नींव मजबूत करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्कूलों पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए प्रदेशभर के स्कूलों में खेल ग्राउंड बनाने और खिलाड़ियों को खेल उपकरण देने के लिए स्कूलों से सूची मांगी गई है। विभाग की इस पहल को डीपीई और पीटीआइ सार्थक कदम बता रहे हैं। विभाग नए सत्र के आरंभ में इस पहल को अमलीजामा पहना दे तो इसके सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं।

शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर सूचित किया है। स्कूलों को अपने ग्राउंड की हालत, कौन से खेल उपकरणों की उनको दरकार है इन सबके बारे में विभाग मुख्यालय को तुरंत प्रभाव से अपडेट देनी होगी। स्कूली खेल प्रतिभा निखारने से पदकों की राह होगी आसान डीपीई राजेश ढांडा और पीटीआइ विनोद ने कहा कि शिक्षा विभाग का इस तरह का फैसला तो अच्छा है। नए सत्र के आरंभ में ही इस बजट से खेल मैदानों का निर्माण और सभी खेलों के उपकरण दिए जाएं तो स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभा निखर सकेगी। इससे प्रदेश के खिलाड़ी आने वाले समय में ज्यादा पदक जीत सकेंगे।

शिक्षा विभाग ने जो 3 करोड़ 50 लाख रुपये के बजट से स्कूलों में खेल ग्राउंड और उपकरण देने की बात कही है यह सही है पर, यह बजट कम है। इसके अलावा प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के लिए भी इस तरह का प्रावधान किया जाए।

विनोद पिकू, जिला प्रधान, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति

शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से खेल ग्राउंड और खेल उपकरणों के बारे में सूची मांगी गई है। जैसे ही सूची मिल जाती है आला अधिकारियों को भेज दी जाएगी। इससे स्कूली खेल प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी।

दीपक शर्मा, एईओ

chat bot
आपका साथी