सतीश तंवर बने हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के जिला प्रधान

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। इसमें सतीश तंवर को जिला प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:56 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:56 AM (IST)
सतीश तंवर बने हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के जिला प्रधान
सतीश तंवर बने हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, भिवानी : श्रीमती दुर्गा देवी हाई स्कूल में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ बैठक का आयोजन संघ के संरक्षक तेलूराम रामायणवाला की अध्यक्षता में किया गया। साथ ही इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू उपस्थित रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। जिसमें सतीश तंवर को जिला प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई। संघ के अध्यक्ष कुंडू ने घनश्याम शर्मा को प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान नियुक्त किया गया। जिसका सभी सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। संघ के संरक्षक तेलूराम रामायणवाला ने जिला प्रधान सतीश तंवर व प्रांतीय वरिष्ठ उप-प्रधान घनश्याम शर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिले की बाकि कार्यकारिणी का अधिकार जिला अध्यक्ष को दिया गया। इस अवसर पर औम प्रकाश शर्मा, मनजीत भौरिया, जगदीश, अजीत शेखावत, सुनील राजगढ़, बसंत शर्मा, पृथ्वी सिंह सैनी, उमेश भारद्वाज, दयानंद बाजल, दलबीर, सतीश प्रजापत, शील कुमार, आनंद लखेरा, मनोज सैनी, बजरंग चौहान आदि स्कूल संघ संचालक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी