धोखाधड़ी करके प्लाट बेचा, दो के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, भिवानी : तोशाम बाईपास पर करीब साढ़े छह साल पहले धोखाधड़ी करके 300 गज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:19 PM (IST)
धोखाधड़ी करके प्लाट बेचा, दो के खिलाफ मामला दर्ज
धोखाधड़ी करके प्लाट बेचा, दो के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, भिवानी : तोशाम बाईपास पर करीब साढ़े छह साल पहले धोखाधड़ी करके 300 गज का प्लाट बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। एमसी कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने बापोड़ा निवासी दो लोगों से अप्रैल 2012 में तोशाम बाईपास पर प्लाट खरीदा था। उस समय उक्त दोनों ने तोशाम बाइपास पर 300 गज का प्लाट दिखाया था। इस पर राजेश ने उक्त लोगों को 16 लाख 47 हजार रुपये भी पेमेंट की। लेकिन उक्त लोगों ने प्लाट की रजिस्ट्री नाम नहीं करवाई। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई। जब प्लाट की पैमाईश की तो वह मात्र 200 गज का मिला। जिसके बाद उक्त आरोपितों ने 200 गज प्लाट की 2017 में रजिस्ट्री करवाई। इसके बाद उक्त लोगों से बकाया 100 गज का प्लाट न देने के एवज में उन्होंने प्लाट की कीमत वापस देने के लिए कहा। राजेश शर्मा ने कहा कि 100 गज प्लाट की कीमत 5 लाख 49 हजार रुपये वापस देने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने पुलिस का भी सहारा लिया। आखिरकार उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत दे दी। जिस पर इक्नोमिक सेल ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवाने का प्रयास किया। लेकिन उक्त आरोपित मानने वाले नहीं थे। जांच अधिकारी एएसआइ संजय कुमार ने पीड़ित की शिकायत पर गांव बापोड़ा निवासी हरिकुमार सांडा व वेदप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच आरंभ कर दी है।

chat bot
आपका साथी