नवनियुक्त उपायुक्त से संगठनों ने दादरी शहर की व्यवस्था, समस्याओं पर की चर्चा

दादरी नगर व्यापार मंडल व अग्रवाल सभा के प्रतिनिधि मंडल ने जिले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:45 AM (IST)
नवनियुक्त उपायुक्त से संगठनों ने दादरी शहर की व्यवस्था, समस्याओं पर की चर्चा
नवनियुक्त उपायुक्त से संगठनों ने दादरी शहर की व्यवस्था, समस्याओं पर की चर्चा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी नगर व्यापार मंडल व अग्रवाल सभा के प्रतिनिधि मंडल ने जिले के नए उपायुक्त शिवप्रसाद का स्वागत किया। व्यापारी प्रतिनिधि सतीश बजाज ने व्यापार मंडल की गतिविधियों से उपायुक्त को अवगत कराया। इस दौरान बाजार की भीड़, जाम की समस्या को दूर करने, कोरोना से बचाव इत्यादि अनेक विषयों पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से रखने के लिए व्यापार मंडल का सहयोग जरूरी है। वे जिले में अपराध को मिटाने तथा कानून व्यवस्था को पुख्ता करने का काम करेंगे। व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान रविद्र सिंह गुप्ता ने प्रशासन को पूरे सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर चेयरमैन संजय छपारिया, व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान रविद्र गुप्ता, अग्रवाल सभा के प्रधान विष्णु गोयल, मनफूल शर्मा, सतीश बजाज, रमेश लांबा, पार्षद,रामदयाल पाहवा, विजय अग्रवाल, रामनिवास, महेश गुप्ता, मुकेश बंसल भी उपस्थित रहे। राहत कोष में भेंट की राशि

दादरी करियाना यूनियन ने दादरी नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में दादरी के उपायुक्त शिवप्रसाद को कोरोना राहत कोष के लिए राशि भेंट की। करियाना दुकानदारों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 हजार और प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 31 हजार रुपये के चेक उपायुक्त को सौंपे। उपायुक्त ने उपस्थित व्यापारियों का आभार जताया। दादरी नगर परिषद के चेयरमैन संजय छपारिया, व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान रविद्र सिंह गुप्ता, रमेश लांबा, विजय अग्रवाल, नरेश गर्ग, विनोद कुमार, राजेंद्र बिरही, मनमोहन जैन, भगवती प्रसाद, पवन काहनौरिया, पंकज गोयल, गौरव मित्तल, नवीन कुमार, भीमसैन, दीपक मित्तल, मुकेश बंसल, सतीश बजाज भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी