तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

दादरी शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर नई सब्जी मंडी के समीप ते

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 07:40 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 07:40 AM (IST)
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर नई सब्जी मंडी के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दादरी के वाल्मीकि नगर निवासी सुजीत ने बताया कि मंगलवार शाम को वह तथा उसके पिता दयाकिशन महेंद्रगढ़ रोड पर नई सब्जी मंडी के समीप सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान चिड़िया मोड़ की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक आई तथा उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक चालक भी वहीं पर गिर गया। जिसके बाद उसके पिता को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसके पिता दयाकिशन ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शव को दादरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया। घटना की जानकारी पाकर दादरी सिटी थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने मृतक के बेटे सुजीत के बयान के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंपर चालक घायल

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : बाढड़ा उपमंडल के गांव कारी तोखा के समीप अज्ञात वाहन ने कैंपर गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कैंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में गांव भांडवा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई संजय गत 14 अप्रैल की रात को अपने कैंपर वाहन में ढिगावा से गांव वापस आ रहा था। इस दौरान जब संजय गांव कारी तोखा से थोड़ा पहले पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने कैंपर को टक्कर मार दी। हादसे में संजय को काफी चोटें लगी। जिसके बाद स्वजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। संदीप के बयान के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी