नई अनाज मंडी में सैर करने गई महिला पर गिरी सरसों की बोरियां, मौत

दादरी की नई अनाज मंडी में सैर करने के लिए गई महिला की स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 07:52 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 07:52 AM (IST)
नई अनाज मंडी में सैर करने गई महिला पर गिरी सरसों की बोरियां, मौत
नई अनाज मंडी में सैर करने गई महिला पर गिरी सरसों की बोरियां, मौत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी की नई अनाज मंडी में सैर करने के लिए गई महिला की सरसों की बोरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक महिला मूलरूप से गांव चंदेनी तथा वर्तमान में दादरी के कबीर नगर की रहने वाली थी। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दादरी के कबीर नगर निवासी करीब 48 वर्षीय संतरा देवी मंगलवार सुबह सैर करने के लिए दादरी की नई अनाज मंडी में गई थी। इस दौरान वह मंडी में शेड के पास सैर कर रही थी। तभी शेड के नीचे लगी सरसों की बोरियों की ढांग उस पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नई अनाज मंडी में शेड के नीचे फसलों से भरी रखी बोरियों की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे वह यहीं से गया था, लेकिन उस समय यहां पर कुछ नहीं था। करीब 15-20 मिनट बाद वह वापस आया तो शेड के नीचे रखी काफी बोरियां जमीन पर गिरी हुई थी। जब वह इन बोरियों को हटाने लगा तो नीचे महिला दबी हुई थी। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दादरी सिटी थाना पुलिस ने मृतक महिला के बेटे सतीश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।

chat bot
आपका साथी