शरारती तत्व हिन्दू महासभा के प्रति फैला रहे हैं अफवाह: आरके शर्मा

शरारती तत्वों द्वारा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज एवं रविद्र कुमार द्विवेदी के निष्कासन करने की गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज ही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 05:40 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 05:40 AM (IST)
शरारती तत्व हिन्दू महासभा के प्रति फैला रहे हैं अफवाह: आरके शर्मा
शरारती तत्व हिन्दू महासभा के प्रति फैला रहे हैं अफवाह: आरके शर्मा

जागरण संवाददाता, भिवानी : अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज एवं रविद्र कुमार द्विवेदी के निष्कासन करने की गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज ही हैं और उनके मार्गदर्शन में अखिल भारत हिन्दू महासभा पूरे देश व प्रदेश में सामाजिक व राजनैतिक कार्य करती रहेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र कुमार द्विवेदी द्वारा 26 जुलाई को स्वामी त्रिदंडी महाराज के सान्निध्य में सायं 4 बजे सभी राज्यों के कार्यकारिणी की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के बारे में विचार किया जाएगा। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि आने वाली 14 अगस्त को रोहतक में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। अधिवेशन में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी