गांव कुसुंभी में मोक्ष द्वार का उद्घाटन करके की मूर्ति स्थापना

संत कंवर हुजूर महाराज ने कहा कि माता-पिता और गुरुओं की सेवा ही सर्वोत्तम फोटो 26बी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:27 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:27 AM (IST)
गांव कुसुंभी में मोक्ष द्वार का उद्घाटन करके की मूर्ति स्थापना
गांव कुसुंभी में मोक्ष द्वार का उद्घाटन करके की मूर्ति स्थापना

जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव कुसुंभी के श्मशान पर मोक्ष द्वार का उद्घाटन किया। साथ ही भगवान शिव की मूर्ति स्थापना भी की। श्मशान के मोक्ष द्वार का निर्माण और मूर्ति की स्थापना कृष्ण कुमार शर्मा ने पत्नी पार्वती देवी की याद में कराया है। इस दौरान राधा स्वामी दिनोद के संत कंवर हुजूर महाराज भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने माता-पिता व गुरुओं की सेवा करनी चाहिए। उनके बताए हुए रास्ते पर चलना हिए। यहीं सबसे सर्वोत्तम हैं। संत कंवर हुजूर महाराज ने सभी को सदक्रम के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। कंवर महाराज ने कहा कि सभी अपने जीवन में सदक्रम के रास्ते पर चले। मोक्ष के लिए गुरु हमेशा सही रास्ता दिखाता है। इसलिए गुरु के बताए रास्ते पर ही चलना चाहिए। वहीं, इस दौरा माई महाराज भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपने व्यस्त समय से भी भगवान की भक्ति के लिए समय जरूर निकालें। पूरे मन व निष्ठा के साथ भगवान की भक्ति करें।

इस दौरान पूर्व विधायक शशि रंजन परमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार शर्मा ने सराहनीय कदम उठाया है। इस तरह के सामाजिक कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे दूसरे लोगों को भी सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। वहीं इस दौरान पहुंचे कमल प्रधान ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये कार्य हमेशा यादगार रहेंगे।

chat bot
आपका साथी