हरियाणा में उच्‍चतर शिक्षा हुई महंगी, फीस वृद्धि के साथ नए चार्ज भी लगाए गए

हरियाणा में उच्‍चतर शिक्षा महंगी‍ हो गई है। उच्‍चतर शिक्षा विभाग ने राज्‍य में उच्‍च शिक्षा की फीस में वृद्धि के साथ ही इस पर नए शुल्‍क लगा दिए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 12:16 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 08:48 AM (IST)
हरियाणा में उच्‍चतर शिक्षा हुई महंगी, फीस वृद्धि के साथ नए चार्ज भी लगाए गए
हरियाणा में उच्‍चतर शिक्षा हुई महंगी, फीस वृद्धि के साथ नए चार्ज भी लगाए गए

भिवानी, [बलवान शर्मा]। हरियाणा में उच्‍चतर शिक्षा महंगी हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के छात्रों को जोर का झटका देते हुए फीस में बढ़ोतरी कर दी है और इसके साथ ही पांच नए शुल्‍क भी लगा दिए हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी होगी। इनमें विश्वविद्यालय योग्यता फीस, विश्वविद्यालय पूर्व छात्र, डा. अब्दुल कलाम फीस, ऑडियो-वीडियो एड फीस और करियर काउंसिङ्क्षलग फीस शामिल है। विभाग इससे पहले डा. राधाकृष्णन फंड के तहत 70 रुपये वसूल रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

उच्‍चतर विभाग ने इस संबंध में प्रदेशभर के कालेजों को पत्र प्रेषित कर नई फीस वसूली की जानकारी दी है। इस बार सभी फीस उच्चतर शिक्षा विभाग ऑनलाइन खुद ले रहा है। ऐसे में कालेजों को उनका हिस्सा बाद में मिलेगा।

नए चार्ज                                 बीए-1            बीएससी-1       बीकॉम-1

विश्वविद्यालय योग्यता फीस        120 रुपये        120 रुपये        120 रुपये

विश्वविद्यालय पूर्व छात्र फीस        120 रुपये        120 रुपये        120 रुपये 

डा. अब्दुल कलाम  फीस             100 रुपये        100 रुपये        100 रुपये

ऑडियो वीडियो एड                    25  रुपये          25 रुपये         25 रुपये

करियर काउंसिलिंग                   100 रुपये         100 रुपये       100 रुपये

--------------

                                              बीए-1            बीएससी-1       बीकॉम-1

वर्तमान सालाना फीस                 7424 रुपये    10204 रुपये     5114 रुपये

पूर्व में यह वसूली जाती थी फीस    6340 रुपये     7200 रुपये      3520 रुपये

फीस बढ़ी   :                              1084 रुपये      3004 रुपये     1594 रुपये

यह भी पढ़ें: मां हो गई निर्दयी, पांच साल की बेटी को टंकी में फेंक देखने गई- मरी की नहीं, अब भुगत रही ऐसा अंजाम


---------

छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ाना अनुचित : अशोक बुवानीवाला

आदर्श शिक्षा समिति के सचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि विभाग द्वारा गरीब छात्रों पर यह अनावश्यक बोझ डाल दिया गया है। सरकार के फैसले को लागू करने के लिए मजबूर हैं। राजीव गांधी महिला कालेज की नोडल अधिकारी रेखा शर्मा ने कहा कि विभाग की नई गाइडलाइन में फीस बढ़ोतरी के आदेश दिए हैं। ये आदेश मिल चुके हैं और दाखिलों में उसी के हिसाब से फीस ली जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी