महम में रेसक्यू करने गए गो सेवक को कोबरा ने डसा

जागरण संवाददाता भिवानी महम में रेसक्यू करने गई गो सेवकों की टीम के सदस्य को कोबरा सां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:30 AM (IST)
महम में रेसक्यू करने गए गो सेवक को कोबरा ने डसा
महम में रेसक्यू करने गए गो सेवक को कोबरा ने डसा

जागरण संवाददाता, भिवानी : महम में रेसक्यू करने गई गो सेवकों की टीम के सदस्य को कोबरा सांप ने डस लिया। गोरक्षा दल के सदस्य उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। बाद में उसे उपचार के लिए भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया। गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य महम निवासी मोनू के घर कोबरा सांप निकल आया। उसने खुद उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसके काबू नहीं आया तो उसने फोन पर सूचना दी। सूचना नहीं मिलते ही हमारी टीम के सदस्य देवेंद्र उर्फ नीनू फौजी, रवि कुमार, नीटृ शेखावत और वह खुद महम के लिए रवाना हुआ। कोबरा को पकड़ने के लिए उनकी टीम लगी थी। देवेंद्र की थोड़ी सी लापरवाही के चलते कोबरा ने उस पर अटैक कर दिया। कोबरा सांप को पकड़ कर वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया गया। देवेंद्र को चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत में सुधार है।

chat bot
आपका साथी