कांग्रेस ने हमेशा किसानों का हित सोचा : अजीत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : इतिहास गवाह है कि कांग्रेस हमेशा ही किसान हितैषी पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 11:35 PM (IST)
कांग्रेस ने हमेशा किसानों का हित सोचा : अजीत
कांग्रेस ने हमेशा किसानों का हित सोचा : अजीत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : इतिहास गवाह है कि कांग्रेस हमेशा ही किसान हितैषी पार्टी रही है। किसान का भला सदैव कांग्रेस ने ही किया है। फिर चाहे किसानों के कर्ज माफी की बात हो या किसानों के बकाया बिजली बिल माफ करने की बात रही हो कांग्रेस ने आगे बढ़कर काम किया है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अजीत फौगाट ने गांव मिसरी, रावलधी, अचीना, रानीला, बास में लोगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल, किसानों को फसल पर बोनस, किसान क्रेडिट कार्ड यह सब कांग्रेसी की विकास परक सोच का ही परिणाम है। खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली और पानी कांग्रेस सरकार के दौरान ही मिलता था। क्षेत्र की जनता जानती है कि इलाके में नहरों का जाल बिछाने और पानी लाने का श्रेय केवल विकास पुरूष स्व. चौ. बंसीलाल को ही जाता है और उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने प्राकृतिक आपदा, पाले से प्रभावित फसलों के मुआवजे का प्रावधान कराया। अजीत फौगाट ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसने किसानों को फायदा पहुंचाने की बजाए उसे प्रताड़ित करने का काम किया है। अजीत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गलत हैं जिस कारण किसान सहित हर वर्ग परेशान है। किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब देश, प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग जिला चेयरमैन सुरेश पूनिया, युवा उपाध्यक्ष हैप्पी सांगवान, नरेन्द्र बलौदा, सुशील प्रधान, अनंद फौजी, अमित यादव मिसरी, अमन, अशोक, राज¨सह यादव, रामचन्द्र, सुरेन्द्र यादव, राव धर्मपाल, अमर ¨सह, संजय, नरेश, राजबीर शर्मा, वीर ¨सह, राजेश, मोनू, पृथ्वी ¨सह, सोमबीर, मंदीप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी