कम्प्यूटर आपेटरों की हड़ताल शुरु, तहसील दफ्तर में कामकाज रहा ठप

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल के आ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Apr 2018 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 16 Apr 2018 11:27 PM (IST)
कम्प्यूटर आपेटरों की हड़ताल शुरु, तहसील दफ्तर में कामकाज रहा ठप
कम्प्यूटर आपेटरों की हड़ताल शुरु, तहसील दफ्तर में कामकाज रहा ठप

संवाद सहयोगी, बाढड़ा :

हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल के आह्वान पर तहसील व एसडीएम कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटरों ने हड़ताल की। वे कामकाज बंद कर सोमवार को पंचकूला में बेमियादी अनशन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। आपरेटरों के हड़ताल पर जाने के लिए भूमि संबंधी कामकाज व प्रमाणपत्र बनवाने आए ग्रामीण मायूस होकर लौटे। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल यूनियन दादरी के जिलाध्यक्ष अजय श्योराण ने बताया कि उनको राजस्व विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में सेवाएं देते हुए दस व पंद्रह वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन सरकार उनको नियमित करने की बजाए उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कई बार सीएम व अन्य मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांगों को रख चुके हैं। लेकिन हर बार मात्र कोरे आश्वासन देकर बैरंग लौटा दिया जाता है। कई बार मिले झूठे आश्वासनों से क्षुब्ध कर्मचारियों ने 15 अप्रैल से पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के पीछे बमियादी अनशन शुरु कर दिया है। जिसमें दादरी लघु सचिवालय व बाढड़ा के एसडीएम व तहसील भवन के सभी कर्मचारी आज काम बंद कर सुबह ही रवाना हो गए। तहसील परिसर में राजस्व, भूमि व रिहायशी, जाति प्रमाणपत्र बनवाने आए आवेदक अपने कामकाज को लेकर दर-दर भटकते नजर आए। राजेन्द्र ¨सह, बलबीर भांडवा, जगबीर शर्मा इत्यादि ने बताया कि राजस्व विभाग के कंप्यूटर आपरेटरों के हड़ताल पर जाने से उनको सरसों खरीद के लिए मिलने वाले कागजात भी उपलब्ध नहीं हो रहे। तहसीलदार मुकेश कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि कंप्यूटर आपरेटरों के हड़ताल पर जाने से पटवारियों से कामकाज चलाया जा रहा है और आमजन को हरसंभव काम निपटाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी