खिलाड़ी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कैंडल मार्च

जागरण संवाददाता भिवानी जन संघर्ष समिति लेबर क्रांति मोर्चा जनवादी महिला समिति और महात्मा ज्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:31 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:31 AM (IST)
खिलाड़ी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कैंडल मार्च
खिलाड़ी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कैंडल मार्च

जागरण संवाददाता, भिवानी: जन संघर्ष समिति ,लेबर क्रांति मोर्चा, जनवादी महिला समिति और महात्मा ज्योतिबा फुले स्पो‌र्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए कैंडल मार्च निकाला। संगठन नेहरू पार्क से घंटाघर सराय चौपटा नया बाजार होते हुए हांसी गेट तक कैंडल मार्च निकाला।

नेहरू पार्क में इन संगठनों की ओर से पुरुष, महिलाएं और मनोज के परिवार के सदस्य अन्य लोग एकत्रित हुए और एक सभा की। विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन युवा खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारों की पहचान करके गिरफ्तार नहीं कर लेती उनकी पांच बहनों को न्याय नहीं मिलता तब तक शहर में इन संगठनों एवं लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में 23 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे नेहरू पार्क में एकत्रित होकर विशाल प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को पुन: ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि 18 सितंबर की रात को अज्ञात हमलावरों ने खिलाड़ी मनोज यादव की निर्मम हत्या करके उसके शव को जलाने तथा निशान मिटाने की नापाक कोशिश की थी। कैंडल मार्च में अध्यक्षता प्रवीण मास्टर पार्षद वार्ड नंबर 13 जनवादी महिला समिति से विमला घनगस राजेंद्र तवर, का. ओम प्रकाश, दलवीर उमरा, अंबेडकर सेना, सुख दर्शन सरोहा, दलित अधिकार मंच, विनोद सांगा बहुजन क्रांति मोर्चा, ओमवीर यादव आम आदमी पार्टी, सुरेश सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी