सुबह से निकली तेज धूप, उमस के चलते जन जीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने व गर्म हवाओं के चलने से दादरी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM (IST)
सुबह से निकली तेज धूप, उमस के चलते जन जीवन प्रभावित
सुबह से निकली तेज धूप, उमस के चलते जन जीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने व गर्म हवाओं के चलने से दादरी जिले में सामान्य जन जीवन प्रभावित रहा। उमस का माहौल बने रहने से लोग दिनभर पसीने से तर बतर रखे। मौसम का असर दादरी नगर के बाजारों, मंडियों, सार्वजनिक स्थानों पर साफ नजर आया। बाजारों में सुबह, सायं अधिक भीड़ दिखाई दी जबकि दोपहर को वीरानी दिखाई दी। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारों का कहना है कि अगले दो तीन दिनों में हलकी वर्षा होने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। जून के अंतिम चार पांच दिनों में मानसून से पूर्व की वर्षा शुरू हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू हो सकेगा। पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति सामान्य रहने से आम लोगों को कुछ राहत मिली है लेकिन दादरी नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की समस्या बरकरार है। नगर की आधा दर्जन अंदरुनी व अधिकतर बाहरी कालोनियों, घनी जनसंख्या वाली बस्तियों के लोगों का कहना है कि उनके घरों में दो दो दिनों में केवल एक बार ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। वह भी काफी कम समय के लिए होती है। इसी प्रकार कई कालोनियों में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या लगातार बनी हुई है। इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग का रवैया पूरी तरह उदासीन दिखाई दे रहा है।

बाक्स

सावधानियां जरूरी : डा. बेनीवाल

रिटायर्ड सीएमओ डा. एचएल बेनीवाल के मुताबिक मौसम में लगातार आ रहे बदलाव के चलते हमें खानपान व रहन सहन में विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। घरों से बाहर खुले में आते जाते समय शरीर के सभी अंगों को सूती कपड़ों से ढककर रखना चाहिए। घरों व आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छोटे, बुजुर्गों व पहले से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से प्रभावित मरीजों के प्रति विशेष एतियात रखना जरूरी है।

है।

chat bot
आपका साथी