भाजपा फिर से देश व प्रदेश में सरकार बनाएंगी : वीर कुमार यादव

भगवती धर्मशाला में बवानीखेड़ा विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 08:55 AM (IST)
भाजपा फिर से देश व प्रदेश में सरकार बनाएंगी : वीर कुमार यादव
भाजपा फिर से देश व प्रदेश में सरकार बनाएंगी : वीर कुमार यादव

जागरण संवाददाता,भिवानी : भगवती धर्मशाला में बवानीखेड़ा विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से हिसार लोकसभा के प्रभारी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया ने की।

प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते है। सबका साथ सबका विकास पारदर्शी नीतियों से आने वाले लोकसभा चुनाव में दसों लोकसभा सीट जीतकर दोबारा से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव के जल्द होने संकेत देते हुए कहा कि जल्द ही देश में चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव की तैयारियों को देखते हुए सभी दल सक्रिय हो गए है। 25 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिसार पहुंचेंगे तथा शक्ति केंद्र प्रमुख व पालकों की बैठक लेंगे।

इस अवसर पर आजाद वाल्मीकि, जगदीश मिताथल, रमेश सोनी, विस्तारक वजीर ¨सह, सोनू सैनी, रोहताश तंवर, बबलू यादव, प्रदीप प्रजापति, सतीश चांग, प्रकाश चांग, कपूर वाल्मीकि, सुंदर अत्री, चंद्रभान महता, विजय शर्मा कुंगड़, डा. बबलू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी