दस दिन में आए स्वाइन फ्लू 9 नए मामले, अब तक 99 आए चपेट में

भिवानी : स्वाइन फ्लू ने इस बार पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष स्वा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 01:25 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 01:25 AM (IST)
दस दिन में आए स्वाइन फ्लू 9 नए मामले, अब तक 99 आए चपेट में
दस दिन में आए स्वाइन फ्लू 9 नए मामले, अब तक 99 आए चपेट में

जागरण संवाददाता, भिवानी : स्वाइन फ्लू ने इस बार पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष स्वाइन फ्लू के 99 पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं। पिछले 10 दिनों में स्वाइन फ्लू के 9 पॉजीटिव मरीज आ चुके हैं। 5 फरवरी तक जिले में 90 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज मिले थे।

ये हैं मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की पिछले वर्षो में स्थिति

बाक्स :

वर्ष ------ मलेरिया ---- डेंगू ----- चिकनगुनिया

2011 ---- 3661 ---- 0 ---- 0

2012 ---- 2613 ---- 2 ----- 0

2013 ---- 953 --- 34 ----- 0

2014 ---- 293 ---- 0 ----- 0

2015 ---- 141 ----- 601 ---- 0

2016 ---- 211 ---- 17 ---- 4

2017 ---- 65 ---- 85 ---- 1

2018 ---- 70 ----- 50 ---- 0 ये है स्वाइन फ्लू की स्थिति

बाक्स :

वर्ष स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज

2015 26

2016 2

2017 28

2018 5

2019 99 पिछले पांच सालों में सबसे अधिक स्वाइन फ्लू पॉजीटिव

पिछले पांच सालों की बात करें तो 2019 की अभी शुरूआत ही है और सबसे अधिक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। बता दें कि भिवानी से 315 मरीजों के सैंपल लेकर स्वाइन फ्लू जांच के लिए भेजे गए थे। वहीं अब तक 99 स्वाइन फ्लू के पॉजीटिव केस सामने आए हैं। इनमें आधे से अधिक पॉजीटिव मरीजों का रिकार्ड रोहतक या हिसार से सीधे ही भिवानी पहुंचा हैं। बॉक्स..

स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग की ओर प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों के परिजनों को दवाइयां दी जा रही हैं। मौसम बदलने के बाद उम्मीद है कि स्वाइन फ्लू पर ब्रेक लग जाएगा।

डा. संध्या गुप्ता

डिप्टी सीएमओ, भिवानी।

chat bot
आपका साथी