समारोह में 71 महिलाओं को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी नगर के झाडू¨सह चौक स्थित डेरा वाली धर्मशाला में र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 11:30 PM (IST)
समारोह में 71 महिलाओं को किया सम्मानित
समारोह में 71 महिलाओं को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

दादरी नगर के झाडू¨सह चौक स्थित डेरा वाली धर्मशाला में रविवार को मेधावी छात्राएं, सामाजिक धार्मिक राजनैतिक के साथ-साथ खेल, सेना, चिकित्सा और विद्यार्थी संगठनों में कार्य करने वाली 71 बालिकाओं, महिलाओं को जिला बनाओ संगठन ने सम्मानित किया। इसके अलावा नि:शुल्क चिकित्सों जांच एवं दवाएं भी वितरित की गई। चिकित्सक पैनल में फार्टिज हस्पताल गुरुग्राम, निबस, लाकड़ा व गोदारा हस्पताल के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य चिकित्सकों ने नि:शुल्क जांच शिविर में भाग लिया। शिविर में आंख, कान, नाक, गला, हृदय, बच्चों, औरतों, हड्डियों से संबंधित रोगों का ईलाज किया गया। शिविर में निशुल्क दवाईयां सिविल अस्पताल के सीएमओ डा. विरेन्द्र यादव के सौजन्य से वितरित की गई। शिविर में 331 मरीजों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन सहजराम नबरदार ने किया। कार्यक्रम में महंत सच्चानाथ, नोमीनाथ, बीरनाथ व ब्रह्मकुमारी प्रेमलता ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रवज्जलित कर शुभांरभ किया। उन्होंने नारी महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नर और नारी ग्रहस्थ के दो पहिए है। दोनों के सामंजस्य एवं सहयोग से समाज आगे बढ़ता है। ब्रहमकुमारी प्रेमलता ने कहा कि ऐसे मंच नारियों को सस्त्रीकरण के लिए संगठन का सार्थक प्रयास है। कमलेश भैरवी ने जोशीले लहजे में महिला संघर्ष की गाथा सुनाई।

बाक्स

इन्होंने भी किया संबोधित

इस समारोह में, रीना, पूनम जोशी, अनिता लुहाच, मान जैन, सविता सांगवान, अनिता धानियां, पूनम जोशी, सुशीला आर्य, निर्मला प्रजापत, गायत्री फौगाट, सुनैना प्रधान जनता कॉलेज, समीक्षा, अन्नू, जीया, दिशा, विशाखा, रिधि, डिपल, सुशीला डूडी, सुनिता डुडेजा, पूजा, ज्योति रंगा, सुशीला कलकल, डा. सुलक्षणा अहलावत व सोनू वाल्मिकी ने भी विचार रखें। कार्यक्रम के संयोजक, दादरी जिला बनाओ संगठन के अध्यक्ष एवं समाज सेवी चौ. बलवान साहू ने कहा कि आज के समय में महिला पुरूषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर सेना तक अपना लोहा मनवा रही है। समारोह में राजपाल नंबरदार ने बलवाल साहू को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

बाक्स

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में विशेष रूप से मुंबई से एडवोकेट दलजीत ¨सह फौगाट, अमित फौगाट कोच, अजय सांगवान कोच, शमशेर ¨सह डूडी सहजराम नंबरदार, श्यामपाल पंवार, सुभाष जैन, वासुदेव आनन्द, डा. एमके जैन, सुशील खत्री, पूर्व डीईओ भीमसैन प्रभाकर, डा. राजेन्द्र जांगड़ा, डा. महावीर लाकड़ा, डा. सुखवीर वलौदा, डा. कृष्ण वर्मा, डा. कर्णवीर शर्मा, डा. विजय, डा. रवि, प्रीतम फौगाट, नवीन श्योराण, डा. सुदेश वर्मा, देवेन्द्र फौगाट, कृष्णा देवी, आसीन सांगवान, सुदेश तक्षक, एडवोकेट अनिल साहू, करतार साहू, महिपाल आर्य, विजय अहलावत, दिलेर गैरा, संजीव रावलधी, संजय वशिष्ठ, कृष्ण शर्मा, बलराम गुप्ता, महेन्द्र पंच, महेंद्र सोनी इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी