बडेसरा मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,भिवानी : बडेसरा मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 01:01 AM (IST)
बडेसरा मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बडेसरा मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,भिवानी : बडेसरा मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव बडेसरा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों के बयान पर 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बडेसरा हत्या के मामले में गठित एसआइटी ने बडेसरा निवास दो आरोपियों जगवन्त वा वजीर ¨सह को गिरफ्तार किया है। एसआइटी इंचार्ज डीएसपी विजय देशवाल ने बताया कि एसआइटी ने बडेसरा हत्या के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि एक आरोपी कपूर ¨सह को पहले 17 जुलाई को एसआइटी ने गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बता दें कि गांव बडेसरा में खेत से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे छह लोगों पर गांव के ही दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों, तेज धार हथियार व पिस्तौल सहित हमला कर दिया था। इस हमले में बलजीत को उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस पर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में भी धरना दिया था । पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, जिस पर उन्होंने धरना स्थगित कर दिया। जबकि पीजीआइ में उपचाराधीन भल्लेराम ने भी दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी