29 की रैली के लिए दिया न्योता

जागरण संवाददाता,भिवानी : 29 जुलाई को गांव प्रेम नगर में आयोजित होने वाली बवानीखेड़ा स्वास्थ्य शिक्षा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 01:01 AM (IST)
29 की रैली के लिए दिया न्योता
29 की रैली के लिए दिया न्योता

जागरण संवाददाता,भिवानी : 29 जुलाई को गांव प्रेम नगर में आयोजित होने वाली बवानीखेड़ा स्वास्थ्य शिक्षा रैली में लोगों की अहम भागीदारी होगी। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संजय लोहट, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भवानी ¨सह खरकिया ने भिवानी के सियाराम नगर दलित बस्ती में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भिवानी शहर के मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सोढ़ी के निवास स्थान पर क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने रैली में पहुंचने के लिए लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रैली की अध्यक्षता बिशम्बर वाल्मीकि करेंगे। रैली में मुख्यातिथि तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा होंगे। इस अवसर पर नसीब, आनंद, जोगेंद्र, रवि, सुदेश, विकास, राहुल, जोनी, मोहन, कृष्ण, आकाश, कान्हा, संजय सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी