रेस्टोरेंट चला रहे दो सगे भाईयों पर हमला कर 50 हजार लूटे

जागरण संवाददाता, भिवानी : शनिवार दोपहर को कार में सवार होकर महम से भिवानी आ रहे रेस्टोरेट चलाने वाले

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jan 2015 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jan 2015 06:45 PM (IST)
रेस्टोरेंट चला रहे दो सगे भाईयों पर हमला कर 50 हजार लूटे

जागरण संवाददाता, भिवानी : शनिवार दोपहर को कार में सवार होकर महम से भिवानी आ रहे रेस्टोरेट चलाने वाले दो सगे भाईयों की कार को रूकवा कर दर्जन भर युवक कातिलाना हमला कर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महम निवासी ऋाषिराज व उसके छोटे भाई मुकेश ने बताया कि उन्होंने हालुवासिया मॉल में भिवानी क्लब के नाम से रेस्टोरेट किया हुआ है। रोजाना की तरह दोनों भाई शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी कार से भिवानी आ रहे थे। गाव चाग बस अड्डे के पास अचानक एक आयसर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने गाड़ी अड़ा कर कार को रूकवा लिया। कार को रुकवा का उक्त लोगों ने लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। ऋषिराज ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके 50 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवा गया। सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी