औद्योगिक क्षेत्र गणपति धाम में 2.16 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें

शहर के औद्योगिक क्षेत्र गणपति धाम की सड़कें बहुत जल्द ही चकाचक हो जाएंगी। यहां पर करीब सवा तीन किलोमीटर लंबी सड़कों को बनाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया है। 2.16 करोड़ की लागत से इन सड़कों पर तारकोल कंक्रीट की परत बिछाई जाएगी। इससे यहां की सड़कें बिल्कुल सुंदर व सपाट हो जाएंगी जिससे उद्योगपतियों को काफी फायदा होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 08:30 AM (IST)
औद्योगिक क्षेत्र गणपति धाम में 2.16 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें
औद्योगिक क्षेत्र गणपति धाम में 2.16 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के औद्योगिक क्षेत्र गणपति धाम की सड़कें बहुत जल्द ही चकाचक हो जाएंगी। यहां पर करीब सवा तीन किलोमीटर लंबी सड़कों को बनाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया है। 2.16 करोड़ की लागत से इन सड़कों पर तारकोल कंक्रीट की परत बिछाई जाएगी। इससे यहां की सड़कें बिल्कुल सुंदर व सपाट हो जाएंगी, जिससे उद्योगपतियों को काफी फायदा होगा।

दरअसल, काफी समय से यहां की सड़कें टूटी हुई थीं। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए थे। उद्यमियों ने इस औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को बनाने के लिए नगर परिषद से मांग की थी, जिसके चलते नप ने अब टेंडर लगाया है। नप की ओर से 25 सितंबर को यह टेंडर खोला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले नप की ओर से यहां पर पानी की लाइनें भी बिछाई गई हैं। इसको लेकर उद्योगपतियों ने नप प्रशासन का आभार जताया है। उद्यमियों में खुशी की लहर

मनोनीत पार्षद एवं गणपति धाम से अशोक गुप्ता, उद्यमी नवीन मल्होत्रा व प्रवीण गर्ग आदि ने बताया कि हमारे औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें काफी समय से जर्जर हो चुकी थीं। हमने इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर परिषद प्रशासन से मांग की थी। नप ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए पिछले दिनों एस्टीमेट बनाया था। अब टेंडर लगा दिया है तो बहुत जल्द ही यहां की सड़कें बन जाएंगी। इससे उन्हें काफी खुशी है। अब यहां की सड़कें पूरी तरह चकाचक होंगी, जिसका उन्हें काफी फायदा होगा। गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र में करीब सवा तीन किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यहां के उद्योगपतियों की मांग पर इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। 25 सितंबर को यह टेंडर खोला जाएगा।

अमन राठी, एमई, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी