भाजपा सरकार से हर वर्ग में रोष

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: रविवार को पूर्व चेयरमैन रवि खत्री के नेतृत्व में सैकड़ों की स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 11:32 PM (IST)
भाजपा सरकार से हर वर्ग में रोष
भाजपा सरकार से हर वर्ग में रोष

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

रविवार को पूर्व चेयरमैन रवि खत्री के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पानीपत के समालखा में हुई जनक्राति रैली में वाहनों के लंबे काफिले के साथ रवाना हुए। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने कहा कि न तो हुड्डा झुकेगा और न ही उनका रथ रूकेगा। उनकी यह यात्रा बदलाव लाकर रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट करते आह्वान किया है कि भाजपा को भगाना है और फिर से प्रदेश की सत्ता में काग्रेस को लाना है। रवि खत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से लोगों में गहरा रोष है। निरंतर महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी, व आमजन परेशान है। भाजपा सरकार अपने वादों से मुकर रही है।

इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन विनोद जागड़ा, पार्षद पति राजेश खत्री, पार्षद प्रेमचंद, अमित, यशबीर,जसबीर, हवासिंह, अनिल सरपंच आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी