सेमिनार में छात्राओं को दिया कानूनी ज्ञान

मिति के तत्वाधान में बादली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी साक्षरता सेमिनार एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अतिरिक्त सिविल जज एवं उपमंडल विधिक सेवाएं समिति की चेयरपर्सन न्यायधीश सुश्री दीप्ति के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका सुशीला कुमारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कोहली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं वर्षा, कोमल व तनु को ब्रह्मशक्ति संजीवनी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 05:37 PM (IST)
सेमिनार में छात्राओं को दिया कानूनी ज्ञान
सेमिनार में छात्राओं को दिया कानूनी ज्ञान

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के तत्वावधान में बादली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी साक्षरता सेमिनार एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अतिरिक्त सिविल जज एवं उपमंडल विधिक सेवाएं समिति की चेयरपर्सन न्यायधीश सुश्री दीप्ति के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका सुशीला कुमारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कोहली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं वर्षा, कोमल व तनु को ब्रह्माशक्ति संजीवनी अस्पताल की ओर से टी शर्ट भेंट की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कोहली ने कहा कि हमें इस कानूनी ज्ञान को सिर्फ प्रतियोगिताओं तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि अपने जीवन में भी ढ़ालना है। मुख्य वक्ता रहे विधिक सेवाएं समिति के सदस्य सत्येंद्र दहिया ने कहा कि हमें अपने लक्ष्य का निर्धारण करके कड़ी मेहनत और लगन से उसे हासिल करना चाहिए। हर लक्ष्य मुमकिन है, यदि हमारे अंदर ²ढ़ इच्छाशक्ति है। दहिया ने कहा कि कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ का एक ही लक्ष्य है कि न्याय सबके लिए, चाहे वह व्यक्ति किसी भी वर्ण, जाति या संप्रदाय से संबंधित हो। हमें न्याय को हर उस व्यक्ति तक पहुंचाना है जो अभी तक वंचित है। उन्होंने नालसा व हालसा की ओर से मिलने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर पैनल एडवोकेट हर¨वद्र डागर, ब्रह्मशक्ति अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी