मानव कल्याण समिति ने किया एनएचएम कर्मियों का समर्थन

मानव कल्याण समिति ने किया एनएचएम कर्मियों का समर्थन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 05:19 PM (IST)
मानव कल्याण समिति ने किया एनएचएम कर्मियों का समर्थन
मानव कल्याण समिति ने किया एनएचएम कर्मियों का समर्थन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : हरियाणा मानव कल्याण समिति ने हड़ताली एनएचएम कर्मियों का समर्थन किया है। साथ ही सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों पर सख्ती की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। समिति के संरक्षक भगवत स्वरूप गौतम ने एनएचएम कर्मियों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार के क्रियाकलापों को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकारी कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। मगर यह विडंबना ही है कि मौजूदा सरकार से हर तरह के कर्मचारी परेशान हैं। अब एनएचएम कर्मियों का मसला गर्म है। इनमें 80 फीसद महिलाए हैं और अपनी मांगों को लेकर सिर मुंडवा रही हैं। यह हमारी संस्कृति और सरकार के लिए बहुत ही शर्म का विषय है। सभी कर्मचारी हरियाणा के ही रहने वाले हैं। सरकार की ओर से यदि इसी तरह कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तो आने वाले चुनावों में उसे यह स्थिति भारी पड़ेगी। इसी तरह सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारी भी इस सरकार से परेशान हैं। ऐसे में सरकार को सभी तरह के कर्मचारियों की उचित मांगों को पूरा करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी