नेहरू जयंती पर वार्ड-30 में हुआ कार्यक्रम

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शहर के वार्ड-30 के सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम हुआ। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास व लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश के साथ -साथ विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया।देश की जनता को नेहरू के आदर्शों पर चलकर देश के विकास में अपना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:52 PM (IST)
नेहरू जयंती पर वार्ड-30 में हुआ कार्यक्रम
नेहरू जयंती पर वार्ड-30 में हुआ कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शहर के वार्ड-30 के सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम हुआ। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास व लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश के साथ -साथ विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया।देश की जनता को नेहरू के आदर्शो पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में स्वतंत्र भारत के बाद सभी वर्गो के एक समान विकास को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं व नीतियां बनाई जिनका लाभ आज भी देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे महान व्यक्तित्व के धनी थे और बच्चों से उन्हें विशेष लगाव भी था। जिसके चलते वह आज भी बच्चों के बीच में चाचा नेहरू के नाम से विख्यात है। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती पर महिलाओं ने गीत गाए। यही नहीं डा. नीना सतपाल राठी ने बच्चों के साथ मिलकर उन्हें याद किया। साथ में बच्चों को पेन, कॉपी, लड्डू व टॉफी व अन्य उपहार भी दिए। इस मौके पर ओमवती, बबली, नीलम, बाला देवी, अंगूरी, नीतू, उषा देवी, सोनाली, पुष्पा, रविता, संतोष, मंजू शर्मा, कमला, शीला देवी, ममता, सुमित्रा, रेशम, भानमति, सतपाल राठी, हवा ¨सह खत्री, मनोज हुड्डा, रोहतास मलिक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी