परीक्षा के बाद घर वापसी की डगर हुई मुश्किल

?????? ?? ????? ?? ??? ?????? ??????? ???? ????? ??????????? ?? ??? ?? ????? ?? ??? ???? ???? ???? ???? ?? ??? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ????????? ???? ??????? ??? ???? ??? ????? ???? ??? ?????? ?? ?? ??? ?????? ???? ????? ????? ???? ??? ?? ?? ??????? ?? ??? ??? ?????? ??? ?? ??? ???? ?? ????? ??????????? ?? ????? ????? ?? ????? ?? ???? ?? ????????? ?? ???? ??????? ???????? ?? ??????? ???

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:38 AM (IST)
परीक्षा के बाद घर वापसी की डगर हुई मुश्किल
परीक्षा के बाद घर वापसी की डगर हुई मुश्किल

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

क्लर्क की नौकरी के लिए आयोजित परीक्षा देने निकले अभ्यर्थियों के लिए घर वापसी की डगर आसान नहीं रही। सुबह का सफर तो आसान रहा, मगर शाम को मुश्किलें हुई। ट्रेनों और बसों में खचाखच भीड़ थी। सड़कों पर कई देर इंतजार करना पड़ा।

झज्जर जिले में तो इस परीक्षा के लिए कोई केंद्र नही था, मगर यहां से निकले अभ्यर्थियों के अलावा दूसरे कई जिलों के युवा भी बहादुरगढ़ से होकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। रोडवेज ने कई बसें अतिरिक्त चलाई। इससे सुबह तो सफर आसान रहा। चंडीगढ़, सिरसा के लिए निकली अतिरिक्त बसें :

परीक्षा को देखते हुए रोडवेज विभाग द्वारा बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ के लिए दो, पंचकुला व यमुनानगर के लिए तीन-तीन और सिरसा के लिए चार बसें स्पेशल भेजी। आम दिनों में सुबह 7 बजे तक आठ बसें निकलती हैं, मगर रविवार को विभिन्न रूटों के लिए 18 बसें निकली। शाम की शिफ्ट के लिए भी ऐसा ही प्रबंध किया गया था। सोमवार को भी जरूरत के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अल सुबह से ही बसें रवाना की गई। रोडवेज के डीआइ नरेश कुमार ने बताया कि सुबह जिन बसों का शेड्यूल है, उनके अलावा अतिरिक्त बसें भेजी गई। रिजर्व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। जिस रूट के लिए जरूरत महसूस हुई, उसी पर बस भेजी गई। रोहतक से पहली ट्रेन दिल्ली के लिए सुबह चार बजे के आसपास चलती है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र के काफी अभ्यर्थी इस ट्रेन से भी फरीदाबाद, गुरुग्राम के लिए पहुंचे। बस स्टैंड के बाहर लगा रहा जमावड़ा :

परीक्षा के बाद घर वापसी आसान नही रही। ऐसे में इधर-उधर से आए अभ्यर्थियों का बहादुरगढ़ के बस स्टैंड के बाहर जमावड़ा लगा रहा। दिल्ली की तरफ से आने वाली बसों पर नजरे टिकी थी। वे खचाखच भरी थी। ऐसे में उनके अंदर सवार होने के लिए जगह ही नही मिल रही थी।

chat bot
आपका साथी