हादसे में कोरियर कंपनी के डिलीवरी मैन की मौत
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दिल्ली के रहने वाले एक शख्स
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दिल्ली के रहने वाले एक शख्स की नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार शाम मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया।
दिल्ली के झाड़ौदा गाव निवासी विनय एक कोरियर कंपनी में डिलीवरी मैन था। वह मंगलवार को किसी काम से बहादुरगढ़ आया था। यहा पर दहकोरा गाव के मोड़ पर उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगी। इसमें उसकी मौत हो गई। घटना का पता लगने पर परिजन यहा पहुचे। पुलिस ने मृतक के भाई चेतन के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया। चेतन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विनय मंगलवार की सायं करीब छह बजे घर से निकला था। उसने मा को बताया था कि वह किसी काम से बहादुरगढ़ जा रहा है। फिर रात को 9 बजे विनय का उसके पास फोन आया। वह बहादुरगढ़ बुला रहा था, मगर वह नहीं आ सका। फिर रात को करीब 2:30 बजे उसके भाई के मोबाइल से दोबारा फोन आया। फोन करने वाला कोई और था। उसने बताया कि जिसका यह फोन है, वह दहकोरा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया है। फोन करने वाले ने सिविल अस्पताल में बुलाया। इसके बाद वे यहा पहुचे तो देखा कि दुर्घटना में चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक मृतक विनय विवाहित था।
-------
विनय की बाइक में किस वाहन की टक्कर लगी। यह अभी पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर पुलिस जाच कर रही है। घटना स्थल के आसपास पूछताछ की जा रही है।
सुरजभान, चौकी प्रभारी, आसौदा।