पौधारोपण को समर्पित है पार्षद दंपती, छत पर लगाए 100 से ज्यादा पौधे

वार्ड 11 से पार्षद कुसुम शर्मा व उनके पति भाजपा नेता अशोक शर्मा को पौधों से विशेष लगाव है। उन्होंने अपने धर्म विहार स्थित घर की पूरी छत पौधों से भर रखी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 07:59 AM (IST)
पौधारोपण को समर्पित है पार्षद दंपती, छत पर लगाए 100 से ज्यादा पौधे
पौधारोपण को समर्पित है पार्षद दंपती, छत पर लगाए 100 से ज्यादा पौधे

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : वार्ड 11 से पार्षद कुसुम शर्मा व उनके पति भाजपा नेता अशोक शर्मा को पौधों से विशेष लगाव है। उन्होंने अपने धर्म विहार स्थित घर की पूरी छत पौधों से भर रखी है। छत पर गमले ही गमले रखे हैं, जिनमें तरह-तरह के पौधे लगे हुए हैं। साथ ही घर के हर कोने में भी पौधे लगे हुए हैं। इसके अलावा हैंगिग पोट में भी कुसुम व अशोक ने पौधे लगा रखे हैं। पार्षद दंपती पूरी तरह हरियाली के लिए समर्पित हैं। घर के अंदर हो या बाहर अशोक शर्मा बचपन से ही खूब पौधे लगाते हैं, ताकि कहीं पर भी ऑक्सीजन की कमी न हो। उनकी पत्नी पार्षद कुसुम शर्मा भी पौधारोपण में अशोक का खूब हाथ बंटाती हैं। दोनों इकट्ठे होकर पौधों की देखभाल करती हैं। इतना ही नहीं परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन व खुशी के विशेष मौकों पर वे सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधारोपण करते हैं। अशोक बताते हैं कि उन्होंने अपने घर में अमरूद, गुडल, गुलाब, जड़ प्लांट, स्नेक प्लांट, कढ़ी पता, अनार, समी, नींबू, सदाबहार, तुलसी, गिलोय बेल, नीम, कोली यस, क्रिसमस ट्री, मनी प्लांट आदि पौधे लगा रखे हैं। अशोक शर्मा ने बताया कि मैं वार्ड के लोगों को भी पौधारोपण के प्रति प्रेरित करता रहता हूं। मैं अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे ज्यादा लगाता हूं। पार्षद कुसुम शर्मा ने कहा कि जिनके घर में थोड़ी सी भी जगह है तो उन्हें पौधे जरूर लगाने चाहिए। घर से बाहर तो बहुत सी जगह है, जहां पर हर कोई पौधे लगा सकता है। इस संकट के समय प्रकृति ने भी हमें बता दिया की ऑक्सीजन की क्या कीमत है। आज अंधाधुंध पेड़ों को काट कर कंक्रीट जंगल बनाया जा रहा। ये हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही चिता का विषय है। भविष्य में अगर महामारियों, बीमारियों से बचना है तो प्रदूषण से फैलने से रोकना होगा और ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने होंगे।

chat bot
आपका साथी