दिल्ली के के लिए.... दिल्ली के द्वारका से किराये पर ली कार, बहादुरगढ़ में लूटी

?????? ?? ??????? ?? ?????? ?? ?? ?? ??? ?? ??????? ?? ????????? ?? ??? ??? ??? ???? ?? ??? ???? ?? ?????? ???? ?? ??? ??????? ?????? ?? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ????? ?? ??? ??? ?? ??????? ?? ???? ?? ?? ??? ??? ????? ?? ?????? ???? ?? ???? ????? ?? ???? ???? ?????? ????????? ?? ??????? ?????? ??? ???? ?? ?? ???? ????? ??? ?? ?????? ??? ????? ??? ?? ??????? ?? ?? ???? ?????? ?? ??????? ??????-12 ??? ?????? ??? ?? ??? ????? ??? ??? 25 ?? 30 ??? ?? ???? ?? ?? ???? ??? ???????? ????????? ?? ????? ???? ?? ??? ??? ?? ?????? ??? ????? ????????? ??? ??? ?? ??? ??? ???? ?????? ???? ?? ?

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:46 AM (IST)
दिल्ली के के लिए....
दिल्ली के द्वारका से किराये पर ली कार, बहादुरगढ़ में लूटी
दिल्ली के के लिए.... दिल्ली के द्वारका से किराये पर ली कार, बहादुरगढ़ में लूटी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

दिल्ली के द्वारका से किराये पर ली गई कार दो बदमाशों ने बहादुरगढ़ के पास लूट ली। चालक को कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। हालांकि वारदात के दो घंटे बाद लूटी गई कार पुलिस को मिल गई। अब बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बिहार के मधुबनी जिले के गांव बसड़ा का मनोज यादव फिलहाल गुरुग्राम की अंबेडकर कालोनी में रहता है और अपनी एसेंट कार को टैक्सी में चलाता है। वह मंगलवार की अल सुबह दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 में सीएनजी पंप के पास मौजूद था। तभी 25 से 30 साल की उम्र के दो युवक आए। उन्होंने बहादुरगढ़ के सौलधा गांव के लिए कार की बुकिग की। दोनों हरियाणवीं में बात कर रहे थे। मनोज उन्हें लेकर चल पड़ा। जब बादली रोड पर जरदकपुर गांव से निकलकर कैर गांव के मोड़ पर पहुंचा तो यहां पर युवकों ने लघुशंका के बहाने से कार रुकवा ली। एक युवक जैसे ही नीचे उतरा तो दूसरे ने पीछे से मनोज की गर्दन पर कोई नुकीली चीज रख दी और धमकी दी कि जरा भी हिला तो यहीं पर काम-तमाम कर दूंगा। इससे मनोज सहम गया। इसी बीच दूसरा युवक ड्राइवर साइड से आया आया और खिड़की खोलकर मनोज को दूसरी तरफ धकेल दिया। कार को वह खुद कैर गांव की तरफ लेकर जाने लगा। करीब तीन किलोमीटर आगे जाने के बाद दोनों ने मनोज को कार से नीचे धकेल दिया और भाग निकले। इसके बाद वह पास में ही स्थित तारकोल के प्लांट में पहुंचा। वहां पर कामगारों को उसने आपबीती बताई। उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में हाई। अजय ने बताया कि बदमाशों ने उससे फोन और पर्स भी छीन लिए थे। दो घंटे बाद मिली कार :

पुलिस ने वारदात की सूचना के बाद कई जगहों पर नाकाबंदी की, मगर बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। घटना के दो घंटे के बाद सूचना मिली कि छीनी गई कार बालौर के पास खड़ी है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और कार को कब्जे में लिया। वर्जन..

कार जिस हालत में थी, वैसी ही मिल गई है। छीनने वालों की तलाश की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं है।

--सुनील कुमार, एसएचओ, सदर बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी