काम पर लौटे बीएसएनएल कर्मी, सुचारू हुई सेवाएं

काम पर लौटे बीएसएनएल कर्मी, सुचारू हुई सेवाएं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 01:29 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 01:29 AM (IST)
काम पर लौटे बीएसएनएल कर्मी, सुचारू हुई सेवाएं
काम पर लौटे बीएसएनएल कर्मी, सुचारू हुई सेवाएं

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में मांगों को लेकर हड़ताल पर गए अधिकारी और कर्मचारी बुधवार को काम पर लौट आए। इससे यहां की सेवाएं सुचारू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को यहां पर नियमित रूप से कामकाज होगा।

यहां के कर्मचारी व अधिकारी मिलाकर 25 लोगों का स्टाफ इस हड़ताल में शामिल हुआ था। धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। मगर बुधवार को ये अधिकारी व कर्मचारी काम पर लौट आए। कर्मचारियों का कहना था कि वे अपनी मांगों को लेकर काफी समय से सरकार से अनुरोध कर रहें हैं, लेकिन सरकार द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही। उनकी मांग है कि कंपनी को 4जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाए। बीएसएनएल के लिए भूमि प्रबंधन नीति को मंजूरी दी जाए। वेतन संशोधन समिति का क्रियान्वयन और पेंशन अंशदान का समायोजन किया जाए। हड़ताली कर्मचारियों का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो दोबारा से हड़ताल की जाएगी। उधर, बुधवार को कर्मचारियों के काम पर लौटने से लोगों को राहत मिली।

chat bot
आपका साथी