अखंड रामायण पाठ के समापन पर भजन कीर्तन से बांधा समां

बहादुरगढ़ (विज्ञप्ति) शहर के मजीद मोहल्ला निवासी प्रवीण भारद्वाज के आवास पर हुए अखंड राम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 08:03 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 08:03 PM (IST)
अखंड रामायण पाठ के समापन पर भजन कीर्तन से बांधा समां
अखंड रामायण पाठ के समापन पर भजन कीर्तन से बांधा समां

बहादुरगढ़, (विज्ञप्ति): शहर के मजीद मोहल्ला निवासी प्रवीण भारद्वाज के आवास पर हुए अखंड रामायण पाठ के समापन पर भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन हुआ। पूरे विधि-विधान के साथ पंडितों ने अखंड रामायण पाठ किया। इसके समापन पर हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति भी दी गई। पूर्व पार्षद खेमचंद भारद्वाज ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बिजेंद्र राठी, पूर्व चेयरपर्सन शीला राठी, पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मबीर वर्मा, विनोद कुमार, सीएम विडो एमिनेंट पर्सन दिनेश शेखावत, पूर्व पार्षद पालेराम शर्मा, पूर्व पार्षद राजपाल शर्मा, नेहा शेखर यादव, एडवोकेट संदीप राठी, पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, अरुण खत्री, समुंद्र सहवाग, चिटू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, रमेश राठी, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के डायरेक्टर डा. मनीष शर्मा, मैनेजर विक्की शर्मा, इनेलो नेता कपूर सिंह राठी, रामनिवास सैनी आदि ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी